सड़क दुर्घटना में हुई हादसे के मुआवजे को लेकर 4 घंटा रहा सड़क जाम।

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड के टुटकी नावाडीह निवासी सरला देवी की बिते बुधवार को सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। इसे लेकर गुरुवार शाम 4 बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सिल्ली बुंडू मोड़ पर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने महिला का शव रखे एम्बुलेंस को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सुचना पाकर पहुंची सिल्ली बीडीओ रेणु बाला एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया परंतु वे नहीं माने। उन्होंने इस हादसे के लिए 5 लाख रुपए एवं एक सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े रहे।

वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा के पुलिस मामले को लेकर लिपा-पोती कर रही है, वाहन पर प्राथमिकी दर्ज करने में भी आना-कानी कर रही है।

सुचना पाकर सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो जाम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों एवं ग्रामीणों को समझा बुझाकर कर किसी तरह से जाम हटवाया। शाम 7 बजे यातायात सामान्य हुई। विधायक ने कहा कि मृतक के परिजनों को सरकारी प्रक्रिया के तहत सभी लाभ मुहैया कराया जाएगा।

सड़क जाम रहने के कारन विधायक मोटर साइकिल से जाम स्थल पहुंचे थे। शाम 7.30 बजे यातायत सामान्य हुआ।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

त्योहारों एवं जुलूस या जलसे में भड़काऊ या अश्लील गानों का इस्तेमाल करने से बचे। अफवाहों से दूर रहे।

मुरी: मुरी ओपी थाना के प्रांगण में रविवार के दिन संध्या 4 बजे से आगामी ईद, सरहुल और…
Read More

अब टावर कार से होगी विधुतीकृत रेलवे सेक्शनों पर ऊपरी उपस्कर (OHE) की मरम्मत, रखरखाव (मेंटेनेंस), निरीक्षण एवम पेट्रोलिंग

राँची:दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप गुप्ता द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर एक नए डीजल इलेक्ट्रिक…

झारखंड की महिलाओं को राशन कार्ड भी जरूरी, वेरिफिकेशन से होगी ‘मंईंयां’ की पहचान

चीः मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों की वास्तविक पहचान करने के लिए महिला, बाल विकास एवं सामाजिक…
Read More

LPG सिलेंडर Update -आमजन की जेब पर बोझ हुआ कम,गैस सिलेंडर के के गिरे दाम, अब इतने का मिलेगा Gas Cylinder

दिल्ली: दिल्ली में 30 जून तक 19 किलो वाला सिलेंडर 2219 रुपये में मिल रहा था. जिसकी कीमत…
Read More

शहीद स्थल, शहीद चौक में शहीद पांडेय गणपत राय का शहादत दिवस मनाया गया

रांची : महान क्रांतिवीर,1857 के जननायक शहीद पाण्डेय गणपत राय का शहादत दिवस 21 अप्रैल को शहीद स्थल,शहीद…