Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अन्य खबर ताजा खबरे मनोरंजन

You Tube पर तेजी से फेमस हो रहा है नागपुरी गाना गोरी नखरे वाली

रांची: झारखंड के कलाकार अपना परचम पूरे देश के साथ विदेशों में भी लहराया है। वैसे में नागपुरी गाना गोरी नखरे वाली एल्बम का आज विमोचन किया गया। इस मौके पर एलबम में काम कर रहे अभिनेता आर्यन श्रुति के साथ-साथ डीओपी विथ एडिटर अलेक्जेंडर डेविड जिसने की इस गाने का कोरियोग्राफ के साथ डायरेक्शन भी किया है मौजूद रहे। वही लिरिक्स राकेश महतो ने दिया और म्यूजिक बंटी स्टूडियो द्वारा दिया गया है।

इस एल्बम के प्रोड्यूसर सीमा सिंह है और सिंगर के तौर पर अपना आवाज दिया है सत्या सिंह ने इस एल्बम की पूरी शूटिंग रांची के बेहतरीन वादियों में किया गया है. बता दें कि इस गाने को यूट्यूब पर लोगों का पूरा प्यार मिल रहा है।

इस मौके पर गीतकार सत्या सिंह ने बताया कि झारखंड में कलाकारों और शूटिंग की जगह की कमी नहीं है बस इसे निखारने की जरूरत है. हम आगे भी कई सारी म्यूजिक एल्बम के माध्यम से यहां की प्रकृति की गोद में समाई हमारा सोना झारखंड जिसकी सौंदर्य जल जंगल जमीन को दिखाने की दिशा में काम कर रहे हैं ।

मौके पर मौजूद म्यूजिक प्रोड्यूसर सीमा सिंह ने बताया कि हम कई सारे एल्बम पर आगे काम करना चाह रहे हैं बस हमें सरकार और कला संस्कृति विभाग की ओर से मदद मिले तो हम कई कलाकारों को यहां निखारना चाह रहे हैं ।

इस एल्बम से अपनी शुरुआत कर रहे नागपुरी अभिनेता आर्यन ने बताया कि हमने अपनी संस्कृति को दिखाने की पूरी कोशिश की है लोगों को यह अच्छा लगेगा । वही अभिनेत्री श्रुति ने बताया कि हम नागपुरी कलाकारों में भी बहुत कुछ करने का जज्बा है । बस हमें ऐसे अवसर मिलते रहे तो हमें मुंबई जाने की जरूरत ही नहीं है और नागपुरी भाषा को कला और मनोरंजन के माध्यम से काफी ऊपर ले जाने में सक्षम है ।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi