
मुरी : आज रेलवे मुरी एईएन के बंगलों में सवेरे सवेरे हिरण के बच्चे को देखा गया । सूचना फैलते ही काफी संख्या में लोग किरण को देखने बंगले पहुंच गए। रेलवे के एक स्टाफ प्रकाश ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। प्रकाश अपने साथियों के साथ उसको सुरक्षित रूप से पकड़ा और उसे वन -विभाग को सौंप दिया। पकड़ने के दौरान भाग दौड़ में हिरण के आंखों पर चोट के निशान देखे गए। जिसके कारण उसके आंखों में सूजन भी हो गया।

इस संबंध में फॉरेस्टर जयप्रकाश साहू से पूछने पर उन्होंने बताया कि हिरण को पकड़ने के क्रम में चोटे आई है। उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से इलाज करा दिया गया है ताकि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाए। अभी उसे रामडेरा के हिरण पार्क में रखा गया है।