मग बंधु पत्रिका का लोकार्पण कार्यक्रम सह समारोह आगामी 3 मई 2023 (बुधवार) को वाराणसी में।

रांची: मग जागृति फाउंडेशन, रांची (झारखंड) द्वारा प्रकाशित मग बंधु (अखिल) त्रैमासिक पत्रिका (संयुक्ताक) अंक विषय का मठ-महंत परंपरा और शकद्वीपीय मग ब्राह्मण विशेषांक’ (जनवरी जून 2023) वर्ष (18 अंक 36) बाजार में जारी हो गया हैै. इस पत्रिका का लोकार्पण कार्यक्रम आगामी 3 मई 2023 (बुधवार) को ‘वाराणसी शकद्वीपीय समूह’ के तत्वाधान में वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में संपन्न होगा।

इस अंक में विषय के अनुरूप भारत के विभिन्न तीर्थ स्थलों और अन्य धार्मिक स्थलों में मग ब्राह्मण समाज से जुड़े साधु-संत, महंत, मठाधीश एवं अन्य धार्मिक व्यक्तियों के जीवन दर्शन एवं कृतित्व पर विशद चर्चा की गई है. ऐसे प्रमुख संतों में भगवान स्वामीनारायण, श्री राधा बाबा, त्रिदंडी श्री जी महाराज, जबलपुर, महंत जनमेजय शरण जी महाराज, अयोध्या धाम, निग्रह आचार्य श्री भागवतानंद गुरु, श्री माधव दास जी महाराज, श्री कौशल सरस्वती जी महाराज, स्वामी संकर्षण दास जी महाराज, स्वामी शैलेंद्र आनंद जी महाराज सहित कई संत-मनीषी शामिल हैं. इसके अलावा नियमित स्तंभ यथा संक्षिप्त समाचार, सामाजिक गतिविधियां एवं विवाह योग्य लड़के-लड़कियों की सूची भी प्रकाशित की गई।

ज्ञातव्य है कि मग बंधु (अखिल) पत्रिका का प्रकाशन पिछले 18 वर्षों से नियमित रूप से प्रकाशित हो रहा है. जिसके प्रत्येक अंक एक विषय केंद्रित विशेषांक होते हैं

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

तीन देवी देवताओ का संगम बना मारवाड़ी भवन अदभुत,अलौकिक ,नयनाभिराम झांकी के संग कई भक्तों ने दिव्य ज्योति का दर्शन किया ।

एकादशी के पावन दिवस पर बाबा श्री श्याम का ,सालासर वाले बालाजी, दादी जी की भव्य सजा दरबारप्रातः…
Read More

बालू की किल्लत और पलामू जिला में प्रशासन के सहयोग से हो रहे बालू तस्करी से अवगत कराने हेतु सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

रांची: आज कर्नल संजय सिंह साथ सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर गरीबों के लिए बालू की…
Read More

मानस इंटरनेशनल स्कूल में छात्र प्रतिभा सम्मान का किया गया आयोजन

जहानाबाद : मानस इंटरनेशनल स्कूल में छात्र प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया। इसके निदेशक डॉ अरुण कुमार…