20 नवंबर को नि: शुल्क मेगा JPSC PT mock test चाणक्य आईएएस एकेडमी में

ओएमआर शीट पर लिया जाएगा टेस्ट, ओएमआर मशीन से ही होगी कॉपी जांच

प्रथम 10 टॉपर्स किए जाएंगे सम्मानित, मिलेगी छात्रवृत्ति की सुविधा

हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में टेस्ट देने की होगी सुविधा।

सुबह 10 बजे शुरू होगा मॉक टेस्ट।

रांची : लालपुर स्थित चाणक्य आईएएस एकेडमी में आगामी 20 नवंबर को नि: शुल्क मेगा जेपीएससी पीटी मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया है। इस टेस्ट में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी संस्थान में जाकर या 7303763217 पर संपर्क कर नि: शुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।

मिडिया को संबोधित करते हुए झारखंड हेड अभिनव मिश्रा ने कहा कि यह मॉक टेस्ट ओएमआर शीट पर लिया जाएगा और इसकी जांच भी ओएमआर मशीन के माध्यम से कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि तीन घंटे तक चलने वाली टेस्ट सुबह 10 बजे शुरु होकर दोपहर 1 बजे तक चलेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अभ्यर्थी जेपीएससी की परीक्षा देते हैं, ठीक उसी प्रकार टेस्ट लिखने से अभ्यर्थियों में जहां एक ओर आत्मविश्वास बढ़ेगा, वहीं अभ्यर्थी परीक्षा की कई बारीकियों से भी अवगत होंगे। संस्थान के झारखंड हेड अभिनव मिश्रा ने जानकारी दी कि अब चाणक्य आईएएस एकेडमी में प्रत्येक सप्ताह रविवार को ओपन जेपीएससी मॉक टेस्ट ओएमआर शीट पर होगा और इसकी जांच भी ओएमआर मशीन के माध्यम से कराई जाएगी। साथ ही इसके टॉपर को सम्मानित भी किया जाएगा।

बताते चलें कि चाणक्य आइएएस एकेडमी अपने शुरुआती दिनों से ही पढ़ाई की गुणवत्ता बरकरार रखने के साथ साथ इसमें नई-नई तकनीकों का समावेश करता रहा है। यही वजह है कि चाणक्य आइएएस एकेडमी में अत्याधुनिक लाइब्रेरी की सुविधा के साथ साथ स्मार्ट क्लासरूम की सहायता से यूपीएससी व जेपीएससी के परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की कक्षाएं संचालित की जाती है, ताकि संस्थान के रांची शाखा में भी राजधानी दिल्ली जैसी तमाम सुविधाएं मिले और अभ्यर्थियों की तैयारी को सफलता के मुकाम तक पहुंचाया जा सके।

इस प्रेस वार्ता में पर चाणक्य आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा, झारखंड हेड अभिनव मिश्रा के साथ साथ एकेडमिक एक्सपर्ट सत्यम कश्यप व फैकल्टी अंजेश गुप्ता मौजूद थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

गिरिडीह में स्कूल बस पलटने से बच्चे हुए घायल, ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप !!

गिरिडीह- गिरिडीह के धनवार थाना इलाके के कोडरमा गिरिडीह मेन रोड के कोलडीह गांव में मंगलवार को धनवार…
Read More

सहारा के न‍िवेशकों के ल‍िए अपडेट,सुब्रत राय के बाद पत्‍नी के ख‍िलाफ भी बड़ी कार्रवाई

दिल्ली न्यूज़:सहारा इंड‍िया में न‍िवेश करने वाले करोड़ों न‍िवेशकों के ल‍िए एक और अपडेट है. सहारा ग्रुप के…
Read More

रुडसेट में संपन्न हुआ 30दिवसीय दोपहिया वाहन मरम्मत प्रशिक्षण

धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिल्ली मे 30…
Read More

रांची के प्रतिष्ठित समाजसेवी चन्दन मिश्रा बने जेएससीए के सदस्य

रांची: झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने समाजसेवा और कौशल विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले…

पीएम नरेंद्र मोदी जमशेदपुर में जनसभा को संबोधित करने सड़क मार्ग से गए और आए भी।

इस दौरान राॅंची एयरपोर्ट से जमशेदपुर तक सड़क पुलिस छावनी में तब्दील रही। पीएम के सड़क मार्ग से…