पुलिस डोमेन के उत्कृष्ट क्रियान्यवन एवं उपयोग के लिए झारखंड को तीसरा स्थान, गृहराज्य मंत्री ने किया सम्मानित

Ranchi : राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (NCRB),गृह मंत्रालय , भारत सरकार की ओर से सी०सी०टी०एन०एस० एंड आई०सी०जे०एस० विषय पर दो दिवसीय ऑनलाईन कांफ्रेस का आयोजन किया गया । इस ऑनलाईन कांफ्रेंस में देश भर के राज्यों के सी०सी०टी०एन०एस० एवं आई०सी०जे०एस०के नोडल पदाधिकारियों के साथ – साथ, अन्य वरीय पुलिस अधिकारी तथा कर्मियों ने भाग लिया । कांफ्रेंस का उद्घघाटन गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने किया ।

इस कांफ्रेंस में झारखंड पुलिस को आई०सी० जे० एस० पोर्टल के तहत पुलिस डोमेन के उत्कृष्ट क्रियान्यवन एवं उपयोग के लिए तेलंगाना के साथ संयुक्त रूप से देश भर में तृतीय स्थान पर रहने के लिए अजय कुमार मिश्रा द्वारा पुरस्कृत किया गया। लिसि लिस्ट में प्रथम स्थान महाराष्ट्र एवं द्वितीय स्थान मध्यप्रदेश को प्राप्त हुआ । व्यक्तिगत पुरस्कारों के श्रेणी में धनबाद जिला बल के अवर निरीक्षक अजय कुमार यादव , गढ़वा जिलाबल के आरक्षी नीरज कुमार पांडेय एवं रेल जमशेदपुर जिला बल के सुशील कुमार महतो को मोमेंटो एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया ।

कांफ्रेंस में पुलिस मुख्यालय में कार्यरत अवर निरीक्षक विश्वजीत कुमार द्वारा ट्रेनिंग मैनेजमेंट सिस्टम एप्लिकेशन का प्रजेंटेशन दिया गया जिसे कांफ्रेंस में उपस्थित देश भर के वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा काफी सराहा गया तथा इस माडल को दूसरे राज्यों में क्रियान्वित करने का परामर्श दिया गया । झारखंड राज्य से उपरोक्त कांफ्रेंस में प्रभात कुमार , पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक चितरंजन मिश्रा , अवर निरीक्षक, रमेश भारती , अवर निरीक्षक, सुमित बारला , सहायक अवर निरीक्षक, प्रभात कुमार , सहायक अवर निरीक्षक, रविन्द्र कुमार के साथ प्रेमरंजन, डाटा सेन्टर ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया ।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

राजभवन के समीप, घंटी आधारित अनुबंध सहायक प्राध्यापकों का धरना प्रदर्शन पन्द्रहवें दिन भी जारी।

रांची:झारखण्ड सहायक प्राध्यापक अनुबंध संघ के द्वारा अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल सह कुलाधिपति तथा मुख्यमंत्री के ध्यानाकर्षण…
Read More

मां ने कहा-गोली सिर्फ उसके बेटे को क्यों मारी,अन्य चार साथियों का एनकाउंटर क्यों नहीं?

मुथुट डाका कांड में मारे गए शुभम का शव पुलिस ने परिजनों को सौंपा। धनबाद: धनबाद बैंक मोड़…
Read More

गिरिडीह वॉटरफाल और जमुआ में मिला दो शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप !!

गिरिडीह –  गिरिडीह में सोमवार को युवक और नाबालिग के संदिग्ध हत्या से जुड़ा दो मामला सामने आया।…
Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव: वोटिंग शुरू, 9200 प्रतिनिधि करेंगे थरूर और खड़गे के भाग्य का फैसला.

कांग्रेस के कम से कम 9,200 प्रतिनिधि आज पार्टी के शीर्ष पद के लिए 2 सांसदों- शशि थरूर…