गुप्त सूचना के आधार पर 4 क्विंटल गांजा से लदा ट्रक जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

रामगढ़ : झारखंड पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। कल देर रात रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर कुजू थाना की पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस चेकिंग अभियान के दौरान कुजू थाना की पुलिस ने ट्रक से लदा हुआ गांजा जप्त की है। पुलिस ने कुल 4 क्विंटल गांजा बरामद की है और पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार की है। रामगढ़ एसपी प्रभात ने बताया कि कल देर रात को सूचना मिली कि दो गांजा तस्कर ट्रक से लदा हुआ गांजा उड़ीसा से बिहार लेकर जा रहे हैं।

इसी सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया गया। रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों गांजा तस्कर से पूछताछ की जा रही है और अधिक से अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास की जा रही है। पूछताछ के क्रम में गांजा तस्कर ने पुलिस को बताया है कि उड़ीसा में भारी मात्रा में गांजा की खेती होती है और सस्ते दामों पर उपलब्ध हो जाता है। रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इन गांजा तस्करों के इशारे पर और गांजा तस्करों की तलाश की जा रही है और पुलिस गांजा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए छापेमारी कर रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

कार और बाइक में हुआ जोरदार टक्कर, बाइक को किया आग के हवाले, दो गंभीर

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास स्विफ्ट डिजायर और एक बाइक में जोरदार टक्कर…
Read More

भाजपा नेता के हत्यारों का सुराग देने वालों को पुलिस देगी एक लाख रुपए की इनाम

रांची : ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित पालू में बीजेपी नेता जीतराम मुंडा की हत्या कर दी गई थी।…
Read More

बिल्डर्स से लेवी वसूलने आये दो उग्रवादी पीएलएफआई के पोस्टर समेत गिरफ्तार

रांची : उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी मांगी जा रही है। नगरी थाना क्षेत्र में पीएलएफआई…
Read More
कैश कांड में फंसे कांग्रेस के तीनों विधायकों को मिला राहत. कैश कांड में फंसे कांग्रेस के तीन…