सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर पुलिस अधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता का लिया संकल्प

रांची : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। एकता दिवस पर रांची पुलिस लाइन में में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने इस मौके पर पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने सभी पुलिस जवानों को संकल्प दिलाया। एसएसपी सुरेंद्र झा ने कहा कि सरदार पटेल को भारत ही नहीं पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनके विचार और कार्य हमें एक भारत-श्रेष्ठ भारत के मंत्र से जीने की प्रेरणा देते हैं।

एसएसपी ने बताया कि सरदार पटेल आजाद भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री रह चुके हैं। एसएसपी की मौजूदगी में सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया। एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों व पुलिस जवानों को संकल्प दिलाया कि वह राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए अपनी जान की बाजी लगा देंगे पर विखंडन नहीं होने देंगे की शपथ ली। इस दौरान सिटी एसपी, ग्रामीण समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

विधायक ने किया वारदात का निरीक्षण तथा दुकान के मालिक से मुलाक़ात कर घटना की ली जानकारी ।

कल दोपहर मांडर प्रखंड स्थित शंकर एवं संस जेवलर्स दुकान हुई डकैती की वारदात के बारे में सोशल…
Read More

आंगनबाड़ी केंद्र में कैंप का आयोजन, गर्भवतीयों और बच्चों का किया गया चेकअप और टीकाकरण.

देवघर- पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के खागा थाना के अंतर्गत कसरायडीह पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवतीयों तथा बच्चों…
Read More

प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में मुखिया संघ का धरना प्रदर्शन।

सिल्ली: सिल्ली मुखिया संघ द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को अबुआ आवास में त्रुटि के संबंध में एक ज्ञापन…