पत्रकार को पीटने वाले PCR1 के चार पुलिस कर्मी डीजीपी के आदेश पर सस्पेंड

रांची : पीसीआर में तैनात जवान सुरक्षा करने की वजाय मारपीट करने की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है।शनिवार की देर रात सर्जना चौक पर पीसीआर के जवानों ने राँची के दो पत्रकारो के साथ मारपीट और गाली गलौज की थी। इस मामले की शिकायत डीजीपी नीरज सिन्हा से की गई।

नीरज सिन्हा ने तत्काल पीसीआर में तैनात चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया है।कल एक अखबार के दो वरीय पत्रकार के साथ मारपीट और बदसूलकी की गई थी। दोनों पत्रकार सर्जना चौक के पास अंडा खा रहे थे।

करीब रात 11.30 बजे पीसीआर पुलिस पहुँची और पूछा यहां क्यो यहां आए हो। जब दोनों ने कहा कि अंडा खा रहे है कोई अपराध तो नही कर रहे हैं। इसी बात पर सभी ने मिलकर दोनो के साथ मारपीट किया और फिर उन्हें पीसीआर में धक्का देकर बैठा औकात बताने की धमकी देते हुए कोतवाली थाना लाया गया। इसी बीच पत्रकार ने इसकी जानकारी जानकारी सिटी डीएसपी को भी फोन पर दी।

जब सिटी डीएसपी ने पीसीआर के प्रभारी को फोन किया तो बदसलूकी करते हुए पीसीआर के प्रभारी ने सिटी डीएसपी का भी फोन रिसीव नहीं किया।इसके बाद दोनों व्यक्ति ने कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद को जानकारी दी और पूरे घटना के बारे में बताया।

काफी देर तक कोतवाली थाने में बैठाकर दोनों व्यक्ति को रखा गया और पीसीआर की ओर से बोला गया बोला गया कि बस तुम लोगों को औकात बता देते हैं। वर्दी में क्या ताकत होती है।रात करीब 12.40 में पत्रकार ने इसकी सूचना राँची के एसएसपी को भी दी और बताया कि सिर्फ अंडा खाने के गया तो पीसीआर वन के लोगों ने मारपीट किए।

जबकि राँची में ना ही कोई लॉकडाउन है ना ही रात में निकलने में रोक।मामले को बढ़ता देख थाना प्रभारी ने दोनो पत्रकार को जाने को कहा और कहा इसकी सूचना वरीय अधिकारियों दी गई है।आप लोग जाइये। बताया जा रहा पीसीआर वन के पुलिस वाले नशे में धुत था।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

खूंटी उपायुक्त ने कर्रा प्रखंड में कांस्य व पीतल के बर्तन बनाने वालों से की बात चित

खूंटी : उपायुक्त शशि रंजन द्वारा कर्रा प्रखण्ड भ्रमण के दौरान जरियागढ़ गांव में कांस्य व पीतल के…
Read More

शांति समिति की बैठक सम्पन्न, रामनवमी व सरहुल शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का लिया गया निर्णय

सिल्ली : सिल्ली थाना परिसर में शुक्रवार की शाम रामनवमी एवं सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की…
Read More

रूपा तिर्की केस मामले में CBI ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से की पूछताछ

साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मौत प्रकरण की जांच में जुटी सीबीआई…
Read More

गलत ढंग से हो रहे सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने रोका, गुणवत्तापूर्ण बनाने की मांग

रांची : सिल्ली अन्तर्गत – पहाड़ मांझ, कोकालगाम, बिन्धीटाड़,डुमरटाड़, बसुडी,सालिसेरेंग, लान्दू,होते हुए बन्ता गाँव निकलने वाली लगभग 5…