सिल्ली में झारखंड प्रीमियर लीग का हुआ आगाज।वांईचुंग भूटिया, आईएन विजेयन धनराज पिल्लै जैसे धुरंधर खिलाड़ीयों के बीच फ्रेंडली मैच का आयोजन

सिल्ली: सिल्ली के एस्ट्रोट्रफ फुटबाल स्टेडियम में बुधवार को फुटबाल जगत के विश्व विख्यात एवं धुरंधर खिलाड़ियों के बीच खेले गए फ्रेंडली मैच के साथ झारखंड प्रीमियर लीग का उद्घाटन हो गया।

लगातार बारिश के बावजूद उद्घाटन फुटबाल मैच में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सुंदर पास, शानदार स्ट्राइक, बेहतरीन गोलकीपिंग आदि से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। येलो ब्लू की जर्सी में आई एम विजयन इलेवन एवं रेड ब्लू की टीम में बाइचुंग भूटिया इलेवन की टीम के बीच रोमांचक मैच हुआ।

बाइचुंग भूटिया इलेवन ने तीन दो से मैच जीत लिया। मैच के दौरान बाइचुंग भूटिया ने पहले ही मूव में गोल करने का प्रयास किया लेकिन गोलकीपर ने बचा लिया। उसके बाद भूटिया की मदद से एक शानदार गोल हुआ। वाईचुंक इलेवन की ओर से सुदेश कुमार महतो एवं आईएन विजेयन इलेवन की ओर से विधायक लम्बोदर महतो एवं शुदेश महतो के पुत्र सोर्य भी बेहतर ट्यूनिंग के साथ टीम में खेल रहे थे। मैदान में आईएम विजयन की टीम ने कई बार भूटिया की टीम पर दबाव बनाया। लेकिन जीत बाइचुंग इलेवन की हुई। खिलाड़ियों ने राष्ट्र गान के साथ खेल की शुरुआत की।

इससे पूर्व सारे खिलाड़ियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। झारखंडी नृत्य गीत के बीच विधायक सुदेश महतो समेत सारे अतिथि खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। सिल्ली सोनाहातु एवं सिल्ली कस्तूरबा स्कूलों के छात्राओं ने देश भक्ति सामुहिक नृत्य से खिलाड़ियों का स्वागत किया।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

झारखंड राज्य में राज्य सरकार निरंकुश शासन स्थापित कर रही है- डॉ राजेन्द्र प्रसाद साहू.

रांची- सदान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा…

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी की छापामारी, 14 और ठिकानों पर दी गई दबिश

छत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ा है। ईडी…
Read More

133वां इंडियन ऑयल डूरंड कप 27 जुलाई से शुरू, झारखंड पहली बार करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

जमशेदपुर, 19 जुलाई 2024: इंडियन ऑयल डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का 133वां संस्करण, भारतीय फुटबॉल का सीज़न ओपनर,…
Read More

आज हम सभी को देवघर से झारखण्ड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है-नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवघर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा धाम आकर हर किसी का…