अपराध रोकना है तो समाज अपने क्षेत्र में नशाखोरी रोकेः एसएसपी

रांची : नशा मुक्त जागरूकता अभियान को लेकर झारखंड प्रदेश जमीअतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी के नेतृत्व में रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा सहित कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने सामूहिक रूप से लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली चौक से कुरैशी मोहल्ला के मुख्य गेट तक पदयात्रा की।

इस अवसर पर समाज के लोगों द्वारा विभिन्न स्थानों पर एसएसपी रांची एवं जागरूकता अभियान चला रहे लोगों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया जिससे काफी समय लग गया कुरैशी मोहल्ला के मुख्य द्वार पहुंचने में। इस मौके पर एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को बूके व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया साथ हीं पद्मश्री मधुमंसुरी हंसमुख को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि हर बुराई की जड़़ के पीछे एक कारण होता है और वह कारण है नशा। जिस दिन नशा के खिलाफ समाज एकजुट होकर नशा के खिलाफ मुहिम चलायेंगे ।उस दिन अपराध खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगा । एसएसपी ने कहा कि झारखंड प्रदेश जमीअतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त जागरूकता अभियान के बाद कई सामाजिक संठनें अब इस बैनर से जुड़ने लगे हैं।

समाज के जागरूक होने से ही पुलिस ने अफीम,चरस, ब्राउन शुगर, गांजा के साथ कई युवकों को गिरफ्तार भी किया है। एसएसपी ने कहा कि अब गली मोहल्ले में पांच पांच लोगों की कमेटी बनाकर इस अभियान को और तेज करने की आवश्यकता है।

पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने कहा समाज को बचाने के लिए सामाजिक लोग सड़क पर है इसी तरह का आंदोलन झारखंड अलग राज्य में भी चलाया गया था जिसका परिणाम आज झारखंडी हम कहलाते है। समाज के आंदोलन से ही नशा रुक सकता है।

इस जागरुकता कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश जमीअतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

गिरिडीह के बगोदर में जमीन में दफन एटीएम रूपी मशीन को निकाला गया बाहर !!

गिरिडीह- गिरिडीह के बगोदर थाना इलाके के डोरियो पहाड़ी जंगल में बुधवार की देर रात जमीन में दफन…
Read More

बकरीद को लेकर सिल्ली मुरी पुलिस ने संयुक्त रुप से फ्लैग मार्च निकाला

सिल्ली: सिल्ली थाना प्रभारी अजय कुमार ने लोगों को शांति पूर्वक पर्व मनाने की सलाह देते हुए किसी…
Read More

अज्ञात अपराधियों ने सुषमा बराइक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, दो सप्ताह से लगातार लोग दे रहे थे जान से मारने की धमकी, एक शूटर को पहचानी सुषमा !!

रांची- राजधानी रांची का अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सहजानंद चौक पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने सुषमा बड़ाईक…