सिटी डीएसपी ने पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को दिए टिप्स

रांची : जिले के पुलिस को और किस प्रकार से बेहतर किया जाए इस पर आज सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने बैठक की। सिटी डीएसपी बदलते हुए टेक्नोलॉजी और लोगों की बढ़ती समस्याओं को किस प्रकार से कम किया जाए। इस चीज को समझाने के लिए सीटी डीएसपी दीपक कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को टिप्स दिया है।

सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि जिस प्रकार से महानगर में पुलिसिंग सिस्टम है उसी तर्ज पर रांची की पुलिसिंग सिस्टम को तैयार किया जाएगा और महानगर की पुलिसिंग सिस्टम के तर्ज पर ही राँची की पुलिस सिस्टम काम करेगी। रांची पुलिस अपनी कार्यक्षमता को अच्छे तरीके से पहचाने और सूचना प्राप्त होने पर घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों और पीड़ितों को जल्द से जल्द सुविधा प्रदान कर सके इसके लिए उन्हें और बेहतर ढंग से काम करने की आवश्यकता है।

सिटी डीएसपी ने बताया कि पुलिस से लोगों की काफी उम्मीदें रहती है और उस उम्मीद पर पुलिस किस तरीके से खरा उतरे इसके लिए रांची पुलिस को और अच्छे तरीके से काम करने की आवश्यकता है। शहर में जिस प्रकार से छिनतई और चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। उस घटना को रोकने के लिए पुलिस तत्पर है और हॉटस्पॉट जगह को चिन्हित कर कार्यवाही करने की आवश्यकता है।

सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि छिनतई और चोरी की घटनाओं को रोकना पुलिस के लिए प्राथमिकता है और जिस प्रकार से अपराध की घटनाएं में कमी आई है यह रांची पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसी प्रकार से रांची पुलिस आगे भी काम करते रहेगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

9 महीने बाद बीरभूम नरसंहार का मुख्य आरोपी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार!!

पाकुड़- पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हिंसा के मामले में सीबीआई मुख्या आरोपी लालन शेख को झारखंड…
Read More

विधायक सुदेश कुमार महतो ने की शिक्षा विभाग के निदेशक के साथ बैठक

सिल्ली: झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के निदेशक…
Read More

आजसू अध्यक्ष ने सहकारिता पर दिया जोड़, बोले, सहकारिता से ही क्षेत्र के विकास में आएगी क्रांति

रांची : सिल्ली में आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सहकारिता पर जोर दिया है। आज सुदेश कुमार…
Read More

शिक्षकों के महत्व को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता-सुदेश कुमार महतो

सिल्ली/ रांची: सिल्ली के विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि जीवन में शिक्षकों…