विश्व एड्स दिवस पर रिम्स में लगा जागरूकता शिविर

रांची :विश्व एड्स दिवस के मौके पर रिम्स के स्किन ओपीडी में अवेयरनेस कैंप लगाया गया। जिसमें स्किन के डॉक्टर्स ने ओपीडी में आए मरीजों को एड्स से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोगों को इस बीमारी के बारे में जानना चाहिए। साथ ही इससे बचाव के तरीके भी बताए गए।

डॉ प्रभात ने बताया कि एड्स को खत्म करना है तो सभी को जागरूक होना होगा। इसमें युवाओं का सहयोग भी जरूरी है। ऐसे में ध्यान रखने कि अनप्रोटेक्टेड सेक्स, एक सिरिंज का यूज और ब्लड ट्रांसफ्यूजन के दौरान लापरवाही भारी पड़ सकती है। एड्स की रोकथाम के लिए युवाओं को सूई के माध्यम से संक्रमण के प्रति जागरूक करना होगा ताकि युवा जागरुक होकर समाज के सभी लोगों को एड्स के रोकथाम हेतु जागरूक कर सकें।

मौके पर स्किन डिपार्टमेंट के डॉ वाईए लाल, डॉ आनंद के अलावा अन्य मौजूद थे।

103 लोगों ने किया रक्तदान

वर्ल्ड एड्स दिवस के मौके पर रिम्स में रक्तदान शिविर का आयोजनकिया गया। जिसका उदघाटन निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ विवेक कश्यप ने किया। इस दौरान रिम्स के डीन डॉ सतीश चंद्रा, डॉ स्मिता गुप्ता, डॉ शशिभूषण सिंह, डॉ राजीव रंजन, डॉ अभिषेक कुमार के अलावा जूनियर डॉक्टरों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जबकि 35 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया।बताते चलें रिम्स के डॉ चंद्र भूषण के नेतृत्व में हर तीन महीने पर शिविर का आयोजन किया जाता है। इस काम में ब्लड बैंक की टीम भरपूर सहयोग दे रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सिंगल यूज प्लास्टिक बैन: सिंगल यूज प्लास्टिक से बने 19 आइटम्स पर आज से लगा बैन,देखिए पूरी लिस्ट

रांची:सिंगल यूज प्लास्टिक: पर्यावरण पर प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभाव पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने आज से…