रांची : नामकुम थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात वाहन चैकिंग के दौरान होंडा सिटी कार से मुख्यालय डीएसपी 1 नीरज कुमार ने 9 किलोग्राम गाँजा पकड़ा है। वहीं कार पर सवार तस्कर भागने में कामयाब हुए,कार जब्त किया गया। पुलिस जांच में जुटी है।कार में फर्जी नम्बर लगाया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
इस सम्बंध में नामकुम थाना के प्रभार में एसआई अनिमेश शान्तिकारी ने बताया की वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा को गुप्त सूचना मिली थी कि गाँजा तस्कर भारी मात्रा में गाँजा तस्करी के लिए गांजा लेकर टाटा की ओर से आ रहे हैं। उसके बाद देर रात डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में वाहन चैकिंग अभियान नामकुम के रामपुर में लगाया गया।कुछ देर बाद ही एक होंडा सिटी कार पहुँची। पुलिस को देखते ही कार खड़ी कर कुछ लोग भागने लगा।पुलिस ने पीछा किया।लेकिन कार में सवार तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया।तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।