गया : आज श्री दुर्गा स्थान मानपुर पटवाटोली के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह को सम्मान समारोह के माध्यम से सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि मैं जहां भी रहूंगा आपके सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा।
बुडको के एमडी बनाए जाने से बुनकरों का काफी सहयोग मिलेगा। ETP प्लांट के माध्यम से प्रदूषण मुक्त उद्योगी क्षेत्र बनाया जाएगा और वहीं गया जिला के डोभी में औद्योगिक क्षेत्र जो 17 सौ एकड़ जमीन में उद्योग का विस्तार होगा। जिसमें औद्योगिक क्षेत्र में 100 एकड़ से अधिक बुनकरों के लिए नया मशीन एवं अत्याधुनिक मशीन लगाने का प्रस्ताव दिया है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम नारायण पटवा श्री दुर्गा जी पटवा जाति सुधार समिति एवं आदित्य पटवा संचालन बुनकर समिति के पूर्व सचिव ने किया। वहीं समिति के उपाध्यक्ष नवरत्न पटवा सलाहकार अरुण कुमार पटवा जिला पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर से सम्मानित किया। दुखन पटवा सचिव, हुलास पटवा ,भुनेश्वर पटवा, फलधारी प्रसाद, भोजराज प्रसाद एवं सैकड़ों बुनकर भाई वही धन्यवाद ज्ञापन तारकेश्वर नाथ बुनकर समिति पूर्व अध्यक्ष ने किया।