पांच दिन से लापता युवक का मिला शव

रांची : नगड़ थाना क्षेत्र के निवासी राजेश तिर्की पिछले पांच दिनों से लापता थे। लापता युवक का शव आज सुबह गांव के एक तालाब से बरामद की गई है। मृतक युवक का उम्र 29 वर्ष है और वह उसके पिता का नाम स्वर्गीय मधु तिर्की है। शव मिलने से गांव में शोक का लहर है। परिवार वालो ने लापता यूवक की सूचना नगड़ी थाना को दी थी लेकिन पांच दिनों के बाद भी पुलिस लापता युवक की तलाश नहीं कर पाई थी।

आज सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में एक शव देखा जिसके बाद ने इसकी सूचना नगड़ी थाना के पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पंचनामा कर रही है और शव की पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की तैयारी कर रही है।

परिवार वालों ने जताया हत्या की आशंका

शव मिलने के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों ने बताया कि राजेश तिर्की की हत्या कर तालाब में फेंक दिया गया। मृतक के शरीर पर काफी चोट के निशान मिलें है। परिवार वालों ने आशंका जाहिर की है कि पार्टी करने के बाद राजेश तिर्की की हत्या कर तालाब में फेंक दिया गया है।

सीडीआर खोलेगी राज

मृतक राजेश तिर्की ने परिवार वालों को बताया कि पार्टी करने के बाद सुबह घर लौटेंगे लेकिन परिवार वालों को यह जानकारी नहीं है कि राजेश तिर्की को पार्टी करने के लिए कौन बुलाया। राजेश तिर्की 29 दिसंबर की शाम अपने घर से पार्टी करने के नाम पर गए थे लेकिन देर रात नहीं आने के बाद परिवार वालों ने अनहोनी की आशंका जताई थी। नगड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और मृतक राजेश तिर्की का सीडीआर खंगाला जा रहा है और आरोपी को चिन्हित करने का प्रयास की जा रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पलामू। एनएच 39 बाईपास हाइवे मुख्य पथ स्थित गुरहा कोयल नदी पुल पर एक ट्रक व ऑटो की जोरदार टक्कर में एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई।

पलामू। एनएच 39 बाईपास हाइवे मुख्य पथ स्थित गुरहा कोयल नदी पुल पर एक ट्रक व ऑटो की…
Read More

अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कोर्ट में हाजिर नहीं हुए राहुल गांधी.

दिल्ली : तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की…