डी ए वी पब्लिक स्कूल सिल्ली मे मनाया गया ग्रैंड पैरंट्स डे

सिल्ली : 12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद जयंती के दिन डी. ए.वी. महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली द्वारा ग्रैंड पेरेंट्स डे (दादा-दादी दिवस) मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय समिति द्वारा हवन पूजा के साथ की गई। साथ ही स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा दिवस भी मनाया गया।

कक्षा छठी ,सप्तमी एवं अष्टमी के छात्र – छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक ,कविता – पाठ , वाद – विवाद, नृत्य – गान एवं अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर यह दिखाने का प्रयास किया कि हमारे जीवन में दादा – दादी , नाना – नानी का क्या महत्व है । वह कैसे हमारी खुशियों का खजाना एवं सफलता का स्त्रोत है । हम बच्चों का उनके प्रति क्या जवाबदेही और कर्तव्य होना चाहिए । हमें कैसे उनका आदर – सम्मान करना चाहिए । हमारे किस काम और व्यवहार से वह बहुत अधिक नाराज और दुखी हो सकते हैं ? या हम उन्हें कैसे मना सकते हैं । हम अपने धरोहर को कैसे संजो सकते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्गा देवी, विद्यालय के प्राचार्य अनुज कुमार मिश्रा , प्राणेश मिश्रा ,शंभू नाथ मुखर्जी ,ज्योति सिंह ने अनेक कविता, गीत ,संवाद से कार्यक्रम को सफल बनाया ।

इस कार्यक्रम में शिप्रा गांगुली ,असीम गांगुली ,त्रिलोचन साहु, विष्णु चरण साहु , गीता रानी चांद एवं स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं चतुर्थवर्गीय कर्मी मौजूद रहे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे: थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक।

राँची : क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनी रहे इस उद्देश्य से डेलीमार्केट थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने शान्ति…
Read More

सत्कर्म की सत्य शिक्षा तो केवल परमात्मा सदाशिव भगवान ही देते हैं। विकारग्रस्त विश्व के अज्ञान अंधकार को मिटाकर शिव ही प्रकाशमय बनाते हैं।

रॉची : सत्कर्म की सत्य शिक्षा तो केवल परमात्मा सदाशिव भगवान ही देते हैं। विकारग्रस्त विश्व के अज्ञान…
Read More

राज्य की बहु बेटियां लुट रही है और मुखिया खामोशी से देख रहे हैं तमाशा : आशा लाकड़ा

रांची : भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. आशा लकड़ा ने रांची के चान्हो में 15 वर्षीय नाबालिग के…