भारत माता अस्पताल सिंहपुर ने मनाया अपना गोल्डन जुबली।

सिल्ली: भारत माता अस्पताल सिंहपुर मुरी में अस्पताल का गोल्डन जुबली मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो उपस्थित हुए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अस्पताल पूरी प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में एक मजबूत ढांचा तैयार किया गया है। स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप गांवों-कस्बों तक उत्कृष्ट सेवा दे रहे हैं।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अस्पताल ने अभूतपूर्व प्रगति की है,सिल्ली एवं आसपास के लोगों को को सहज, सुलभ तथा गुणवत्तापूर्ण इलाज स्थानीय स्तर पर ही मिल रहा है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन बधाई के पात्र हैं।

सिस्टर कीर्तिना ने अस्पताल के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 1974 फरवरी माह में बपतिस्ता के देखरेख में खोला गया था जो सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए अस्पताल ने 50 वा साल पूरा किया। कठिन परिस्थितियों पर भी कभी भी अस्पताल कर्मी पीछे नहीं हटे। शुरुआती दौर में दूर दराज से आए मरीजों के पास अस्पताल के फीस तक कि नहीं होती थी ऐसे में मरीजों को भी अस्पताल के द्वारा न्यूनतम शुल्क के साथ सेवाएं दी गई।


यहां तक पहुंचाने में वर्तमान चिकित्सक डॉ लिजा टॉम पिछले 2013 से सेवाएं प्रदान कर रहे। इसके अलावा कई और चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। यही नही शिविर लगाकर निशुल्क चिकित्सा सेवा भी करते आ रही है। इसके अलावा हिंडालको मुरी का भी हमेशा से सहयोग रहा है। आसपास के गांव में सर्वे करके कुष्ठ रोगियों को भी मुक्त दवाइयां एवं इलाज किया जा रहा है।

कार्यक्रम से पूर्व विधायक को बुके देकर स्वागत किया गया। वही विधायक ने महात्मा गांधी एवं अस्पताल के संस्थापक सदस्यों के चित्र पर फूल चढ़कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से आए हुए अतिथियों का शॉल एवं पौध देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष वीना चौधरी, सिल्ली अंचल अधिकारी राजेश मिश्रा , हिंडालको प्रबंधक अरुण रॉय , डॉ रमनेश प्रसाद, विष्णु चरण महतो, आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो,अर्चफियोससे अनिता सीएसएस वाईस जनरल समारितन सिस्टर्स,कृपा पॉल प्रोविंशियल , अडमिंस्टरटोर,सरिता सुपीरियर, सिस्टर नवीना समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

लायंस क्लब ऑफ धनबाद कोलफील्डस और केयर एंड सर्व फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से समाज सेवा कार्यक्रम.

केयर एंड सर्व फाउंडेशन समाज सेवी संस्था के साथ कार्य करके मन को मिलता है शांति-लायंस क्लब। धनबाद-…
Read More

आवास रोड की जमीन पर अवैध कब्जा, कार्यपालक अभियंता ने अरगोड़ा थाना में कराया एफआईआर दर्ज

रांची : राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू स्थित सहजानंद चौक के पास मंदिर के सामने…
Read More

कैश कांड के आरोपी कांग्रेस के तीनों विधायक को ईडी का बुलावा, 13, 16 और 17 जनवरी को पूछताछ

Ranchi : कैश कांड में शामिल कांग्रेस के तीन विधायकों को ईडी ने नोटिस भेजा है। जानकारी के…

झारखंड की महिलाओं को राशन कार्ड भी जरूरी, वेरिफिकेशन से होगी ‘मंईंयां’ की पहचान

चीः मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों की वास्तविक पहचान करने के लिए महिला, बाल विकास एवं सामाजिक…
Read More

कोयलांचल के करकट्टा स्थित बंद पड़ी भूमिगत खदान से निकल रहे जहरीले गैस को लेकर राज्यसभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी ने राज्यसभा में पेश किया मुद्दा।

खलारी : करकट्टा स्थित बंद पड़े भूमिगत खदान में पिछले कई वर्षों से आग लगी हुई है जिसके…