Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

ज्ञान ताजा खबरे दुर्घटना प्रशासन विकास स्वास्थ

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ब्लड प्रेशर, शुगर, जांच,नाक कान गला जांच,नेत्र जांच आदि की गई जांच।

Ranchi :7 मई/रविवार : झारखंड स्वास्थ्य मिशन, रांची एवम स्विच ऑफ फाउंडेशन के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन रातु रोड स्थित पुलिस लाईन में किया गया। इस जांच शिविर में सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का ब्लड प्रेशर, शुगर, ईo सीo जीo,फेफड़ा जांच,नाक कान गला जांच,नेत्र जांच, स्पीच एंड हियरिंग जांच किया गया। साथ में सभी पुलिसकर्मियों को ORS भी दिया गया।

इस शिविर का लक्ष्य है कि शहर के सभी पुलिसकर्मियों की नियमित जांच होती रहे ताकि सभी स्वस्थ रहे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में झारखंड स्वास्थ्य मिशन, रांची के अध्यक्ष संतोष सोनी, बीना कुमारी, शीला देवी,रीमा देवी का सहयोग रहा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्विच ऑन फाउंडेशन के विवेक कुमार,महेश विश्वकर्मा, मेडिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डाo एसo कुमार,दीपक कुमार, सिलवंती कुमारी,एलिजाबेथ,सेंटर फॉर साईट आई हॉस्पिटल के वीरचंद पटेल,राजकुमार, नौशाद,सुनील,रंजन प्रताप, अरूणिसा ईo एनo टीo हॉस्पिटल के डायरेक्टर डाo अरूण कुमार,अंकित कुमार, रौशन कुमार, सिपला कंपनी के नवीन सिन्हा,सुबोध कुमार इत्यादि का योगदान रहा।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi