पीएलएफआई सुप्रीमो तक लेवी पहुंचाने वाला उग्रवादी घर से हुआ गिरफ्तार

खूंटी : पुलिस ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप तक कारोबारियों से वसूला गया लेवी पहुंचाने उग्रवादी मंगरू होरो को गिरफ्तार किया है। उग्रवादी की गिरफ्तारी उसके घर से हुई है। खूंटी पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार उग्रवादी दिनेश गोप का काफी करीबी है। लाखों रुपये वसूल कर वह दिनेश गोप को दे चुका है। पुलिस को सूचना मिली कि उग्रवादी अपने घर आया हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो उग्रवादी भागने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

मंगरू ने अपने कई साथियों का नाम पुलिस का बताया है। पुलिस उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर रही है। मंगरू कई उग्रवादी घटना को अंजाम दे चुका है। खूंटी पुलिस के द्वारा इससे पहले भी कई उग्रवादियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि संगठन की स्थिती ठीक नहीं है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी प्रकार का लेवी मांगे जाने पर उन्हें सूचना दें।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

02 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों का लाइसेंस सस्पेंड,6 पीडीएस डीलर को किया गया शोकॉज़

दिनांक 10 मार्च 2023 को दुकान के औचक निरीक्षण के क्रम में अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई निलंबित…
Read More

शिव मन्दिर से चोरों ने दान पेटी,मंदिर का घंटा सहित अन्य समान की चोरी

राँची:जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत पुनदाग ओपी क्षेत्र के साईं मंदिर के समीप ईश्वर नगर में शिव मंदिर में अज्ञात…