Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अपराध

फर्जी नंबर से तस्करी करने वाले की तलाश में जुटी पुलिस, 86 किलो गांजा जब्त

राँची : वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम के निर्देश पर पु०अ०नि० अनिमेष शान्तिकारी एवं थाना रिर्जव गार्ड के साथ कल रात्री 11बजे नामकुम थाना क्षेत्र अन्तर्गत रांची-टाटा रोड, रामपुर चौक के पास सघन वाहन चेकिंग शुरू किया गया। वाहन चेकिंग के कम मे समय करीब 21.40 बजे टाटा की ओर से आ रही एक होण्डा सिटी कार पुलिस चेकिंग होता देखकर रांची-टाटा मुख्य सड़क पर उक्त सफेद रंग के स्कार्पियो गाड़ी पर सवार होकर भाग गये, उक्त स्कार्पियों गाड़ी को पकड़ने का काफी प्रयास किया गया, परन्तु वे लोग भागने मे सफल हो गये।

होण्डा सिटी कार संख्या-ओ0आर0 02 बी0एच0-1968 की तलाशी ली गयी, तलाशी के कम मे उक्त कार से कुल-86 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। उक्त कार एवं गांजा को विधिवत जप्त कर थाना लाया गया। तथा होण्डा सिटी कार में लगाया गया और रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी है। फरार तीनो अभियुक्तों की गिरफतारी हेतु सघन छापामारी की जा रही है। पुलिस ने कुल-57 पैकेट में करीब 86 किलोग्राम गांजा जब्त की है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi