भाकपा माओवादी का पीएलजीए सप्ताह शुरू, मनातू में की गई पोस्टर बाजी

पलामू : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन ऑफ गुरिल्ला आर्मी) दिवस शुरू हो गया है. यह आठ दिसंबर को खत्म होगा. नक्सलियों ने सप्ताह के पहले दिन जिले के मनातू थाना क्षेत्र के चक इलाके में पोस्टरबाजी की है. चिपकाये औऱ फेंके गये पोस्टर व बैनर में नक्सलियों ने पीएलजीए का गुणगान किया है और लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है.

मनातू के थाना प्रभारी पवन कुमार यादव ने बताया कि करीब 15 पोस्टर बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि चक के कलाली रोड में पोस्टर बाजी की गई है. थाना प्रभारी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में पता चला है कि बुधवार की देर रात करीब 2.30 बजे के आसपास एक युवक पैदल कलाली रोड से होते हुए निकला और कुछ जगहों पर पोस्टर फेंका और चिपकाया. उन्होंने बताया कि पूरे मामले में छानबीन तेज की गई है. युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इधर, भाकपा माओवादी द्वारा लंबे समय बाद कुख्यात रहे चक इलाके में पोस्टर लगाए जाने और फेंके जाने से दहशत का माहौल बन गया है.

बताते चलें कि लंबे समय तक चक का इलाका नक्सलियों का सबसे सुरक्षित ठिकाना रहा था. नक्सलियों की मौजूदगी के कारण ही यहां कुछ वर्ष पहले पिकेट की स्थापना की गई है. बावजूद पिकेट और सीआरपीएफ कैंप से सटे इलाके में पोस्टर बाजी होने से एक बार फिर माओवादियों की मौजूदगी की संभावना व्यक्त की जा रही है.

क्या लिखा है पोस्टर में

फेंके गए और चिपकाए गए पोस्टर में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने पीएलजीए से जुड़ने का आह्वान किया है. इसके लिए नक्सलियों ने आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल भवन और पंचायत भवन को अपना भर्ती केंद्र बना दिया है. माओवादी दो से आठ दिसंबर तक अपना पीएलजीए सप्ताह मना रहे हैं. माओवादी फौजी कार्रवाई के लिए पीपुल्स लिबरेशन ऑफ गोरिल्ला आर्मी का इस्तेमाल करते हैं. पोस्टर भाकपा माओवादी जनमुक्ति छापामार सेना पीएलसीए के द्वारा फेंका गया.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

मोराबादी गोली कांड : डेढ़ दर्जन संदिग्ध हिरासत में, रांची में ही छिपा है सोनू शर्मा

रांची : लालपुर थाना क्षेत्र स्थित मोरहाबादी में गुरुवार की दोपहर हुए गैगवार में पुलिस कई संदिग्ध आरोपी…
Read More

ईडी ने मानव तस्‍कर पन्‍ना लाल महतो पर की बड़ी कार्यवाई, 3.36 करोड़ की संपत्ति जब्‍त

रांची : ईडी ने मानव तस्कर पन्नालाल महतो पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने कार्रवाई करते हुए…
Read More

सीआईडी ने सृष्टि अस्पताल में की छापेमारी, हार्ड डिस्क समेत कई दस्तावेज जप्त

रांची : कोरोना की दूसरी लहर के दौरान रेमेडेसीवीर इंजेक्शन कालाबाजारी मामले में सीआईडी की टीम ने हिुनू…