
रांची: सेंट माइकल पब्लिक स्कूल, न्यू अशोक नगर, राँची में मेरा मत मेरा अधिकार कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती श्रावणी पांडेय ने चयनित उम्मीदवारों को उनके कर्तव्यों एवं अधिकारों का उल्लेख करते हुए शपथ ग्रहण कराया।

इस अवसर पर निदेशक रमाकांत प्रसाद, निर्देशिका सुषमा सिन्हा, उप प्राचार्य अक्षय कुमार सिन्हा एवम वरिष्ट शिक्षक निर्मल कुमार चौधरी ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवम अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने को कहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वर्ग प्रथम से दशम तक के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।