बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन

पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया। सुशील मोदी बिहार के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं में से एक थे। वे 72 वर्ष के थे।

बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर उनके निधन की जानकारी दी तथा उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार बीजेपी के लिए अपूरणीय क्षति है।

उनके निधन पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि यह संपूर्ण भाजपा संगठनात्मक परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे अनगिनत कार्यकर्ताओं के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें उनके संगठनात्मक कौशल, प्रशासनिक समझ और सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर उनके गहन ज्ञान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और परिवार को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करें।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम

स्काउट के केडेट्स ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा, लोगों को स्वक्षता के प्रति किया प्रेरित। गया: लोहिया…
Read More

9 महीने बाद बीरभूम नरसंहार का मुख्य आरोपी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार!!

पाकुड़- पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हिंसा के मामले में सीबीआई मुख्या आरोपी लालन शेख को झारखंड…
Read More

अब टावर कार से होगी विधुतीकृत रेलवे सेक्शनों पर ऊपरी उपस्कर (OHE) की मरम्मत, रखरखाव (मेंटेनेंस), निरीक्षण एवम पेट्रोलिंग

राँची:दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप गुप्ता द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर एक नए डीजल इलेक्ट्रिक…