सीबीआई की टीम रूपा तिर्की मामले की जांच के लिए पहुँची साहिबगंज

साहिबगंज : झारखण्ड के साहिबगंज में चर्चित रूपा तिर्की मौत मामले की जांच सीबीआई कर रही है। जांच के दौरान सीबीआई की टीम राँची से लेकर साहिबगंज तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसी दौरान मंगलवार को सीबीआई की टीम मामले की जांच के लिए फिर साहिबगंज पहुंची है। दानापुर साहिबगंज इंटरसिटी ट्रेन से सीबीआई के अधिकारी पहुंचे। पटना स्थित सीबीआई कार्यालय से आईओ गौतम कुमार अंशु के नेतृत्व में सीबीआई टीम मंगलवार को साहिबगंज पहुंची। 59 दिनों के बाद जांच का दायरा और आगे बढ़ाने के लिए सीबीआई ने साहिबगंज पहुंची है।

तीन मई को बरामद हुआ था शव

पुलिस लाइन स्थित गंगा भवन सरकारी क्वार्टर में US-1 में संदिग्ध अवस्था में रूपा तिर्की का शव तीन मई को बरामद हुआ था। सीबीआई के द्वारा इस केस से जुड़े 6 से अधिक लोगों को चिन्हित कर उसके क्वार्टर के आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी थी। गौरतलब है कि रूपा तिर्की मौत मामले में एक सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने सीबीआई को अविलंब केस लेकर जांच करने का निर्देश दिया था। सीबीआई ने इस मामले में कांड संख्या आरसी 0922021S0002 मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like