सरकार का तानाशाही रवैया उजागर : भानु प्रताप शाही

रांची : भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने जेपीएससी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार का तानाशाही रवैया उजागर हो गया है. उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि जब छात्र शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे थे, किसी ने भी पथराव नहीं किया था, तब आखिर उन पर लाठीचार्ज किसके आदेश पर किया गया. इससे सरकार के तानाशाही रवैया साफ जाहिर हो रहा है. और उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा छात्रों की मांगों के साथ है और सरकार के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ जोरदार आन्दोलन करेगी।

हटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नविन जयसवाल ने कहा कि सरकार लाठी डंडे के बल पर छात्रों की आवाज को दबाना चाहती है. कहा कि छात्रों की मांग जायज है और सरकार को चाहिए कि इस मामले पर पुनर्विचार करे।

लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच हो: लम्बोदर

आजसू विधायक लंबोदर महतो ने कहा है कि छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना निंदनीय है. इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. सरकार अपनी कमियों को छुपाने के लिए ऐसा कर रही है. कहा कि जेपीएससी को लेकर जो गड़बड़ी हुई है. उसे लेकर सरकार को आगे आना चाहिए और निष्पक्ष जांच करानी चाहिए. जो पदाधिकारी इस गड़बड़ी में शामिल है इस पर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

सिल्ली : सिल्ली प्रखंड अंतर्गत बड़ा चांगडू पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन…
Read More

विश्व हिंदू परिषद की त्रिदिवसीय केंद्रीय प्रन्यासी मंडल की बैठक इंदौर, मध्य प्रदेश में

रांची: विश्व हिंदू परिषद की त्रिदिवसीय केंद्रीय प्रन्यासी मंडल की बैठक इंदौर, मध्य प्रदेश के अग्रसेन महासभा 30…
Read More

ABVP के नेतृत्व में मांडर कॉलेज के छात्रों ने मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

राँची : मांडर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर ABVP के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय के कार्य बिना कोई…