Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अपराध प्रशासन विकास

जालसाजी कर जमीन निबंधन करानेवालों पर कोतवाली में दर्ज होगी प्राथमिकी, निबंधन होगा रद्द

रांची : जालसाजी कर जमीन की रजिस्ट्री कराने वालों पर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. ऐसे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है. यह प्राथमिकी उपायुक्त सह जिला निबंधक रांची के न्यायालय के आदेश के आलोक में की जायेगी.

जिला अवर निबंधन कार्यालय रांची द्वारा आवेदन कोतवाली थाने को दिया गया है. कुछ लोग फर्जी वंशावली बनाकर जमीन की रजिस्ट्री करा लिया है. वहीं, कुछ लोगों ने छद्म नाम से भी जमीन की बिक्री कर लिए हैं. इन सभी के खिलाफ मामला उपायुक्त सह जिला निबंधन रांची के न्यायालय में चल रहा था.

जानकारी के मुताबिक उपायुक्त सह जिला निबंधक रांची के न्यायालय से 5-6 केस पारित हैं, जिनमें दर्जन भर लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जानी है.

जिला अवर निबंधक रांची घासीराम पिंगुआ ने इस संबंध में बताया कि जितने लोगों पर कार्रवाई की जानी है, उसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दिया गया है. सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का अनुरोध दिया गया है. साथ ही उनके निबंधन को रद्द करने की कार्रवाई की गई है.

इधर, कोतवाली थाना की ओर से बताया कि जालसाजी से जमीन की निबंधन कराने वाले लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए निबंधन कार्यालय रांची से आवेदन प्राप्त हुआ है. केस अभी रजिस्टर्ड नहीं किया गया है. इसलिए उसमें शामिल लोगों की सही-सही संख्या बता पाना मुश्किल होगा.

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi