रूपा तिर्की मौत मामल में CBI ने रूपा के बैचमेट से 4 घंटे तक की पूछताछ

साहिबगंज : महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई बुधवार को यहां मंडल कारा में बंद उसके बैचमेट पुलिस अवर निरीक्षक शिव कुमार कनौजिया से चार घंटे तक पूछताछ की। इसके लिए निरीक्षक जीके अंशु के नेतृत्व में सीबीआई की दो सदस्यीय टीम सुबह 10:15 बजे ही मंडल कारा पहुंच चुकी थी। मंडल कारा का मेन गेट बंद था। मेन गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी से सीबीआई निरीक्षक ने अपना परिचय दिया तो उनलोगों को अंदर कैम्पस में दाखिल होने दे दिया गया।

दरअसल, जिरवाबाड़ी ओपी में बैचमेट शिव कुमार कनौजिया के विरूद्ध रूपा तिर्की को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। ओपी पुलिस ने इस मामले में उसे बीते नौ मई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

इधर, सीबीआई ने साहिबगंज के विशेष न्यायधीश जिला जज प्रथम के न्यायालय में मंगलवार को आवेदन देकर बोरियो (जिरवाबाड़ी ) थाना कांड संख्या 127/2021 एवं भादवि की धारा 306 के मामले में जेल में बंद शिवकुमार कनौजिया का बयान कलमबंद करने को लेकर आवेदन देने पर कोर्ट ने सीबीआई के आवेदन को मंजूर कर लिया था। इसबीच सीबीआई ने शिव से जेल ऑफिस में पूछताछ की। पूछताछ में उससे करीब तीन दर्जन सवाल पूछे गए।

आपको बता दें कि 2018 बैच की पुलिस अवर निरीक्षक रूपा तिर्की का शव यहां पुलिस लाइन स्थित उसके क्वार्टर से बीते तीन मई की रात को संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला था। इस मामले में कांड के अनुसंधानकर्ता साहिबगंज के पुलिस निरीक्षक शशिभूषण चौधरी ने अनुसंधान पूरा करने के बाद बीते तीन जून को ही यहां न्यायालय में शिव कुमार कनौजिया के विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित कर चुका है। हालांकि जिला पुलिस के अनुसंधानकर्ता ने शेष आरोपी के विरुद्ध अनुसंधान जारी रखी है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

विधायक जनार्दन पासवान पर गुप्ता परिवार ने लगाया तथ्यहीन मामला विधानसभा में उठाने का आरोप

4 करोड़ को 400 करोड़ का जमीन बताकर किया असुरक्षित डीसी व एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार…
Read More

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के तीन सहयोगियों की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी, दो हिरासत में

राँची : पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश को दैनिक सामान पहुंचाने वाले गिरोह की तलाश में राँची पुलिस छापेमारी कर…
Read More

ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाली मॉडल के प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, किया कई खुलासे

रांची : ब्राउन शुगर की तस्करी करने के आरोप में जेल भेजी गई मॉडलिंग ज्योति कुमारी के बॉयफ्रेंड…
Read More

6वी वाहिनी एस.एस.बी. में “मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन” का जवानों के बीच हुआ सवांद.

रांची- 26वी वाहिनी एस.एस.बी. एवं केंदीय मनोचिकित्सा संस्थान कांके के संमन्वय से 26वी वाहिनी (अनगडा) के सभागार में…