JPSC अभ्यर्थी पर हुए लाठीचार्ज से आक्रोशित क्षात्र, किया मिथलेश ठाकुर और सुप्रियो भट्टाचार्य का पुतला दहन

रांची : जेपीएससी अभ्यर्थी पीटी रिजल्ट में हुए धांधली को लेकर मोहराबादी मैदान में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है। कल जेपीएससी अभ्यर्थी अपनी मांगों को रखने के लिए जेपीएससी कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने जेपीएससी अभ्यर्थियों पर जमकर लाठियां बरसाई। जिसमें कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। लाठीचार्ज से नाराज झारखण्ड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले बापू वाटिका मोराबादी धरना स्थल में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर और झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य का पुतला दहन किया गया।छात्रों ने सरकार और जेपीएससी के विरूद्ध खूब नारेबाजी किया।

इस मौके पर झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के देवेंद्र नाथ महतो और मनोज यादव ने कहा कि एक तरफ न्याय गुहार यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से सातवीं से दसवीं जेपीएससी में महाघोटाला के विरूद्ध पीटी परीक्षाफल रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस कर्मी द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए बेहरमी से लाठीचार्ज किया गया। दूसरी तरफ मंत्री मिथलेश ठाकुर और झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य बेशर्म की तरह बेतुका वाला भाजपा प्रायोजित कार्यक्रम का बयान देकर छात्रों को ठेस पहुंचाने का काम किया है। मंत्री और महासचिव को शायद झारखंड के नौजवान के संघर्ष का इतिहास पता नहीं है, इतिहास गवाह है जब भाजपा सरकार में थी तब नौजवान अपना हक अधिकार के लिए संघर्ष किया है।अभी झामुमो के सरकार में संघर्षरत छात्र चुप नहीं बैठेंगे। देवेंद्र नाथ महतो का इतिहास है सरकार किसी का भी रहे छात्रों के हक अधिकार को लेकर सत्ता से सीधे सवाल किया।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हाल के समय में राजस्थान में आज परीक्षाफल के साथ ही कट ऑफ जारी किया लेकिन जेपीएससी परीक्षाफल के 24 दिन बाद भी कट ऑफ जारी नहीं किया और क्यों नहीं किया इसका आयोग के पास जवाब नहीं है।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कहकशा कमाल, स्नेहा मुंडा, परशुराम मानकी, नेहा उरांव, मो0 परवेज आलम, दीपक साहू, सोनू कुमार, संतोष ठाकुर, जावेद अख्तर, राजेश ओझा, सत्यनारायण शुक्ला, अरविंद कुमार महतो, लक्ष्मी कुमारी, मनीष मिश्रा, चंदन कुमार,कुणाल प्रसाद, प्रकाश महतो, अभय कुमार, सुधीर कुमार, दीपक कुमार, संजीत कुमार, रामाशीष कुमार, प्रवीण कुमार, रोहित कुमार महतो, प्रेमजित कुमार, रवि महतो, के अलावा अन्य लोगों का अहम योगदान रहा है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र सिल्ली ने मनाया सुदेश कुमार महतो का जन्मदिन

विधायक ने एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी का विवरणिका का विमोचन किया। सिल्ली : बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र सिल्ली के कोच…
Read More

राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा पहुंची रॉंची के सिल्ली में, जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी द्वारा हुआ आयोजन

सिल्ली : 09 जनवरी 2023 को रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में सिल्ली प्रखंड में सिल्लीडीह से…
Read More

खेल मंत्री हफीजुल हसन ने ड्रैगन बोट के खिलाड़ियों को खेल में उपयोग होने वाले समान शीघ्र मुहैया कराने का दिया भरोसा।

रांची: आज ड्रैगन बोटिंग के खिलाड़ी सोदाग पंचायत के मुखिया पतरस तिर्की के नेतृत्व में राज्य के खेल…
Read More

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेहंदी, निबंध, रंगोली एवम चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

खूँटी:कर्रा प्रखंड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिनगाँव में मेहंदी,निबंध,रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन…