नक्सलियों के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोप में 4 गिरफ्तार

गढ़वा : जिले की भंडरिया थाने की पुलिस ने नक्सलियों के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोप में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में परसवार गांव निवासी जितेंद्र यादव, आजाद अंसारी, रामगढ़ थाना क्षेत्र के माधवखाड निवासी अनिल यादव और बरकोल गांव निवासी माधव पनिका शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि सभी आरोपी नक्सलियों के नाम पर रंगदारी मांग रहे थे और नक्सलियों का पर्चा चिपकाने का काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से तीन पिस्तौल, दो कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

अज्ञात अपराधियों ने हिंदपीढ़ी में यूवक की गोली मारकर की हत्या

रांची : अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों ने हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में…
Read More

भारतीय छात्र को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रताड़ित करने तथा भेदभाव की घटना दुर्भाग्यपूर्ण: अभाविप।

भारतीय छात्र करण कटारिया के साथ लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भेदभाव, दुर्भावनापूर्ण व्यवहार तथा भारतीय पहचान के…
Read More

सजायाफ्ता पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी की अपील पर  सुनवाई  21 दिसंबर को, सीबीआई की बहस हुई पूरी !!

रांची-  आय से अधिक संपत्ति मामले में सजायाफ्ता एनोस एक्का, उनकी पत्नी मेनन एक्का की ओर से  दायर…