झारखण्ड-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ के तिसिया एवं नवाटोली में शिविर का आयोजन !!

रांची- झारखण्ड-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित अति नक्सल प्रभावित बूढ़ा पहाड़ के तिसिया एवं नवाटोली गांव में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पलामू रेंज के डीआईजी राजकुमार लकड़ा,  सीआरपीएफ के डीआईजी ए. नेगी,  लातेहार डीसी भोर सिंह यादव एवं एसपी अंजनी अंजन, कमांडेंट 218 मो खालिद खान शिविर में शामिल हुये. पदाधिकारियों ने शिविर में आये ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं से अवगत हुये. तिसिया में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने पीसीसी पथ निर्माण, पेयजल एवं सिंचाई के लिए कूप निर्माण एवं चापाकल का अधिष्ठापन,  विद्यालय भवन जर्ज़र होने के कारण नये भवन का निर्माण, विद्यालय में शिक्षक की कमी को दूर करने के लिये घंटी आधारित शिक्षक की नियुक्ति करने की माँग रखा. इसपर डीसी ने ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द समाधान करने एवं ग्रामीणों को विकास योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिये आश्वस्त किया. नवाटोली में आयोजित शिविर में भी ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगो को रखा. इसपर डीसी ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिये उन्हें आश्वासन दिया. तिसिया एवं नवाटोली में आयोजित शिविर में पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को कम्बल, धोती साड़ी, चप्पल, शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम के लिये किचन बर्तन सेट, बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, फ्रॉक, शर्ट पैंट, खेलकूद की सामग्री फुटबॉल वॉलीबॉल इत्यादि प्रदान किया. शिविर में पुलिस एवं सीआरपीएफ के पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

दिल्ली में जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने पीएम मोदी के साथ लिया गोलगप्पों का स्वाद

दिल्ली: भारत के दो दिवसीय दौरे पर आए जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Read More

समरसता एवं आस्था का केंद्र है बड़गाँई देवोत्थान धाम।

राँची// भारतीय सनातन संस्कृति ही विश्व संस्कृति की जननी है। भारतवर्ष में देवी-देवताओं के प्रति असीम श्रद्धा एवं…