जमीन विवाद को लेकर गिरिडीह के बरनवाल फ्लैक्स समेत दो पक्षों में हिंसक झड़प, पांच घायल !!

गिरिडीह- जमीन विवाद के मामले में मंगलवार की सुबह शहर के बक्सिडीह रोड में दो पक्षों के हिंसक झड़प हुआ। जिसमे दोनो पक्ष से चार लोगो के घायल हुए है। एक पक्ष से बक्सिडीह रोड के बरनवाल फ्लैक्स प्रिंटिंग प्रेस के मदन बरनवाल, विकाश बरनवाल और धीरज बरनवाल शामिल है तो दूसरे पक्ष से वरुण मुरारी और नीरज कुमार के घायल होने की बात कही जा रही है। फिलहाल एक युवक को गिरिडीह नगर थाना की पुलिस हिराशत में थाना में पूछताछ कर रही है। जबकि चारो घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुशार बरनवाल फ्लैक्स के संचालकों मदन बरनवाल, विकाश और धीरज बरनवाल और अग्रवाल परिवार के बीच काफी पहले से बरनवाल फ्लैक्स के बगल के जमीन को लेकर जमीन विवाद चल रहा था। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह अचानक इसी जमीन को लेकर दोनो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनो और से जमकर लाठियां चली, तो कुछ देर के लिए मुहल्ले में भी अफरा तफरी का माहोल हो गया। वक्त रहते जानकारी मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, और दोनो पक्ष के लोगो पर बलपूर्वक काबू पाया और हालत संभाला। फिलहाल सिथती काबू में है। और पुलिस अब दोनो और से आवेदन लेकर कारवाई में जुटी हुई है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

प्रोफेसनल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के घर में घुसे अज्ञात लोग, मामला दर्ज

राँची : कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के आदित्य विक्रम जयसवाल के घर में कुछ अज्ञात…
Read More

नेशनल स्पोर्ट्स में डी.ए. वी. महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली के छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन।

सिल्ली : डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची में नेशनल स्पोर्ट्स (क्लस्टर लेवल – 5) का आयोजन…