रांची: 06 दिसम्बर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् राँची महानगर के द्वारा कोकर बैंक कॉलोनी अपर कोचा में भारतरत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर समरसता दिवस मनाई गई एवं बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया और कॉपी,कलम,ओर कमबल एवम अन्य चीज बाटकर सेवाकार्य किया गया।
●वही मुख्य अतिथि स्थानीय समजसेवी बेब्बी गाड़ी ने कहा कि डॉ० भीमराव अंबेडकर के संविधान की ताकत के वजह से भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बनने में अपनी अग्रणी भूमिका बना पाया है।
●वक्ता के अगले कड़ी में प्रदेश कार्यकरणी रवि अग्रवाल ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के राष्ट्र निर्माताओं की अग्रणी पंक्ति में रहे डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार छात्रों को सामाजिक न्याय , बंधुत्व और समानता की दिशा में कार्य करने हेतु प्रेरित करते हैं। विद्यार्थी परिषद् बाबा साहब के विचारों से प्रेरित होकर सामाजिक समरसता स्थापित करने हेतु सदैव प्रयासरत है
●मौके पर रवि अग्रवाल,शशि कांत सुमन,सत्यम मिश्रा,ऑसीन वर्मा,एवम अन्य परिषद् के कार्यकर्ता और बस्ती के लूग उपस्थित रहे।