Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अन्य खबर ज्ञान शिक्षा

नहीं रहे केरल के कासरगोड में श्री अनंतपुरा झील मंदिर की रखवाली कर रहे दिव्य मगरमच्छ बबिया।

केरल: केरल के कासरगोड में श्री अनंतपुरा झील मंदिर की रखवाली कर रहे दिव्य मगरमच्छ बाबिया का आज निधन हो गया। बबिया यहां का एकमात्र सच्चा शाकाहारी मगरमच्छ था। बताया जाता है कि वह मंदिर की झील में पिछले 70+ वर्षों से रह रहा था। वह इतने वर्षों से श्री अनंतपद्मनाभ स्वामी को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद को ही आहार स्वरूप खा रहा था। उनका आहार मंदिर का प्रसाद मुख्यतः पका हुआ चावल और गुड़ था। केवल दो बार बबिया ने मंदिर में प्रवेश किया है, जिसकी वह रखवाली करता था।

श्री अनंतपुरा मंदिर अनंतपुरा गांव में एक झील के बीच में स्थित है। यह केरल का एकमात्र झील मंदिर है और माना जाता है कि यह अनंतपद्मनाभ स्वामी (त्रिवेंद्रम में पद्मनाभस्वामी मंदिर) का मूलस्थान है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi