एक स्टेशन ऐसा भी जहां ढाई साल में एक भी यात्री ने नहीं रखा कदम; देखिए, क्या है हालत।


रांची रेल मंडल से सिर्फ 20 किलोमीटर की दूरी पर एक ऐसा स्टेशन है जहां ढाई वर्षों से एक भी यात्री स्टेशन नहीं पहुंचा है। न ही एक भी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन हुआ है। यह मेसरा स्टेशन है। इस स्टेशन का हाल आप भी जानिए…
रांची रेल मंडल से सिर्फ 20 किलोमीटर की दूरी पर एक ऐसा स्टेशन है जहां, ढाई वर्षों से एक भी यात्री स्टेशन नहीं पहुंचा है। न ही एक भी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन हुआ है। जबकि ढाई वर्ष पहले यहां का नजारा कुछ और था। इसी स्टेशन से सैकड़ों की संख्या में यात्री का आवगमन होता था। ट्रेन के परिचालन के दौरान सिग्नल देने का काम किया जाता था। यह स्टेशन कोई और नहीं बल्कि मेसरा स्टेशन है। कुछ वर्ष पहले ही इस स्टेशन से ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ था। मगर आज इस स्टेशन की स्थिति कुछ और है।

स्टेशन पर साफ-सफाई भी नहीं
स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर यात्री नहीं बल्कि जानवर दिखते हैं। जहां साफ सफाई से कोई नाता नहीं है। चारों तरफ गंदगी, काई और घास उग गए हैं। स्टेशन को देखने से यही लगता है कि कई महीनों से सफाई नहीं हुई है। पूरे भवन में मकड़ी का जाल लगा हुआ है। वहीं भगवान की कुछ खिड़कियां भी टूट गई है। हालांकि वर्तमान में ट्रेन का परिचालन प्रभावित है। गंदे पानी का होता है रिसाव।

यात्रियों के लिए चापाकल की ही व्यवस्था की गई है, जहां जलजमाव की स्थिति बनी रहती है, जिससे गंदे पानी का रिसाव होते रहता है। बैठने के लिए जो व्यवस्था प्लेटफार्म पर दी गई है अब वह भी टूटने लगी है। स्टेशन परिसर के कई खिड़कियों के शीशे तक टूट चुके हैं। प्लेटफार्म पर बच्चे साईकिल चलाते और मस्ती करते देखे जा सकते हैं।

कोविड के बंद है ट्रेन का परिचालन
दरअसल, कोविड के दौरान ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया गया, जिसके बाद ट्रेन की सेवा शुरू नहीं हो सकी। दो माह पहले ट्रेन परिचालन की योजना बनी थी, जिसके अपरिहार्य कारणों से रद कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन को दोबारा शुरू करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया। रेलवे लाइन का पूरा नहीं हुआ है काम

सांकी से सिदेश्वर के बीच रेलवे लाइन का काम पूरा नहीं हुआ है। यही कारण है कि रेल लाइन को बरकाकाना तक नहीं जोड़ा जा सका है। उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक इस निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।कुछ महीनों में यात्रियों को मिलेगी सुविधा: सीनियर डीसीएम।

धनबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार का कहना है कि ट्रेन का परिचालन शुरू नहीं हुआ है। सांकी से सिदेश्वर के बीच रेलवे लाइन के निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। कुछ महीनों में यात्रियों को इसकी सुविधा मिलेगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

Black Friday: दो शोक समाचार और एक दुर्घटना, मोदी की मां हीरा बा- फुटबॉलर पेले का निधन, ऋषभ पंत का एक्सीडेंट

Ranchi: शुक्रवार का दिन दुखद खबरों से भरा रहा. जहां ब्राजील के फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की…
Read More

इतिहास  विभाग के छात्रों का विदाई समारोह, विद्यार्थियों ने अपना अनुभव साझा किया !!

सिल्ली: सिल्ली कालेज सिल्ली परिसर में शनिवार को इतिहास विभाग के सत्र 2019-22 के छात्रों का विदाई समारोह…
Read More

विद्यालय में व्यवहारिक ज्ञान के साथ-साथ नैतिक शिक्षा भी दी जाय ताकि बच्चों में सर्वांगीण विकास हो शिव नंदन पाठक

रांची:10 अगस्त 2022, डी ए वी शिक्षा दीप हेहल,मे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के…
Read More

जालसाजी कर जमीन निबंधन करानेवालों पर कोतवाली में दर्ज होगी प्राथमिकी, निबंधन होगा रद्द

रांची : जालसाजी कर जमीन की रजिस्ट्री कराने वालों पर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. ऐसे…