
अंचल आधिकारी कुडू के निर्देशानुसार किया गया यह बैठक
कुडू : दिनांक 30. 3. 25 दिन रविवार को अंचल अधिकारी कुडू के निर्देशानुसार सलगी पंचायत में आदिवासी लोहरा समाज के महिला एवं पुरुष के द्वारा एक अहम बैठक कर ग्राम सभा का आयोजन किया गया इस बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रमेश मुंडा के द्वारा किया गया जिसमें समाज के महिला पुरुष के साथ-साथ ग्रामीण जनता शामिल हुए इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आदिवासी लोहरा समाज का खतियान में लिपि के त्रुटि के कारण जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में हो रही परेशानी को देखते हुए ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिससे समाज में पढ़ने लिखने वाले बच्चे बच्चियों एवं नौकरी पैसा का प्रयास कर रहे लोगों का भविष्य सुधर सके इससे पहले भी कुडू सी.ओ प्रवीण कुमार सिंह के निर्देश पर ग्राम सभा किया गया था इसे वर्तमान सी.ओ के द्वारा अमान्य करते हुए फिर से ग्राम सभा का मांग किया गया है इससे पूर्व भी समाज के लोगों को आर्टिकल 355 के आधार पर निर्वात रूप से जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता था और सालों साल मिलता रहा नाबार्ड बिहार सरकार के समय खतियान में लिपि के त्रुटि होने के कारण पूरा समाज इस समस्या को झेल रहे हैं इसे सुधार करने के लिए समाज के द्वारा मुख्यमंत्री साहब को भी ज्ञापन सोपे हुए हैं और उम्मीद करते हैं की हमारी समस्या जल्द से जल्द समाधान किया जाए बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी लोहरा समाज के जिला अध्यक्ष सरस्वती देवी, सलगी पंचायत समिति बाबूलाल उरांव,और ग्रामीण उपस्थित हुए जो निम्नलिखित इस प्रकार है राजेंद्र लोहरा, बृजमोहन लोहरा, राजदेव लोहरा, अर्जुन लोहरा, प्रकाश लोहरा, सूर्या लोहरा, रघन लोहरा, रामकिशन लोहरा, रामेश्वर लोहरा, रामचंद्र लोहरा, सुधुवा लोहरा, बालक लोहरा, बिजेंद्र लोहरा, लोधर लोहरा, जगमोहन लोहरा, राम सुंदर लोहरा, जट्टू लोहरा, पुष्पा देवी, लालु लोहरा, महावीर लोहरा, बालक लोहरा, सहदेव लोहरा, उमेश लोहरा, चांदनी देवी, पार्वती देवी, भूटकी देवी, सुनीता देवी, सुशीला देवी, अमीत साहु ,मनोज साहु,राजेंद्र उरांव, राजेंद्र साहु, तरह से सलगी पंचायत के तमाम लोहरा समाज के लोग सामिल रहे।
