दुमका के बासुकीनाथ बस स्टेंड पर पांच बसों में लगी आग, जलकर हुआ खाक

दुमका : बासुकीनाथ बस स्टेंड के पास मैदान में खड़ी पांच बसों में आग लग गई। लोगों को कुछ समझ में आता इससे पहले सभी बसें जलकर खाक हो गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बासुकीनाथ में लगी आग में अजीत रोड़वेज की दो बसें और पागल बाबा कंपनी की तीन अन्य बसें आग में जल गई। बस के मालिक आगलगी की इस घटना पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

घटना की जानकारी जरमुंडी थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद दुमका से फायर बिग्रेड की गाड़ियों को बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया लेकिन तबतक बस पूरे तरीके से जल चुकी थी। आग की तीव्रता इतनी तेज थी कि धुएं का गुब्बार फैल गया था। बासुकीनाथ बस स्टेंड पर अक्सर आगलगी की घटना होती रहती है लेकिन बस स्टेंड के पास फायर बिग्रेड की कोई व्यवस्था नहीं है। अगर फायर बिग्रेड की व्यवस्था होती तो आग से हुए नुकसान को कम किया जा सकता था।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

अज्ञात अपराधियों ने सुषमा बराइक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, दो सप्ताह से लगातार लोग दे रहे थे जान से मारने की धमकी, एक शूटर को पहचानी सुषमा !!

रांची- राजधानी रांची का अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सहजानंद चौक पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने सुषमा बड़ाईक…
Read More

पटना बम ब्लास्ट, राँची के इम्तियाज अंसारी समेत 9 आतंकियों को NIA कोर्ट ने दिया दोषी करार

रांची : पटना के गाँधी मैदान में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी की…

पलामू। एनएच 39 बाईपास हाइवे मुख्य पथ स्थित गुरहा कोयल नदी पुल पर एक ट्रक व ऑटो की जोरदार टक्कर में एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई।

पलामू। एनएच 39 बाईपास हाइवे मुख्य पथ स्थित गुरहा कोयल नदी पुल पर एक ट्रक व ऑटो की…