अपर नगर आयुक्त ने दुकानों की शिफ्टिंग रोकी, आंदोलन के मूड में दुकानदार

रांची : मोरहाबादी में मंगलवार को रांची नगर निगम की ओर से आवंटित जगह पर दुकानदारों ने भूमि पूजन के बाद दुकानों को शिफ्ट करना शुरू कर दिया। इस बीच अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन अपने दल-बल के साथ पहुंचे और शिफ्टिंग पर रोक लगा दी। वहीं कई दुकानदारों को वापस भेज दिया गया। इसके बाद फुटपाथ दुकानदारों ने दुकान लगाना बन्द कर दिया।

इस बीच अपर नगर आयुक्त ने दुकानदारों से वार्ता की और एक दिन रुकने को कहा। साथ ही कहा कि जमीन की एकबार मापी कराई जाएगी। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। संघ के अध्यक्ष कुमार रौशन ने कहा कि संभावना जताई जा रही है कि जिस जगह पर वर्तमान में दुकानदारों को जगह दी गई है।

वहां पर नाइट मार्केट बनाए जाने का प्रस्ताव है। फुटपाथ दुकानदारों के दबाव में आनन-फानन में जगह तो दे दी गई लेकिन गलती पकड़ में आने के बाद रांची नगर निगम अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद दुकानदारों ने बैठक की और आगे की रणनीति पर चर्चा की। साथ ही कहा कि यदि नगर निगम वादा खिलाफी करता है तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

अवैध शराब सीनियर प्रीमियम व्हिस्की 750ml 12 बोतल एवं बुडवेसर मैग्नम कैन बियर 500ml 48 बोतल जप्त

सिल्ली: सिल्ली पुलिस को आज मिली गुप्त सूचना के अनुसार पतराहातु रोड में अवैध शराब का परिवहन करते…
Read More

सोना चाँदी व्यवसायी समिति राँची का एक प्रतिनिधिमंडल मिला सीनियर एसएसपी राँची किशोर कौशल से कहा धन्यवाद !

रांची : मांडर थाना क्षेत्र में बीते ११ फरवरी को शंकर एंड संस ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुए लूटपाट…
Read More

डॉक्टरो पर हो रहे हमले के खिलाफ राज्य भर के सभी डॉक्टर 01 मार्च को रहेंगे हड़ताल पर

हड़ताल से जनजीवन हो सकता है प्रभावित रांची : झारखंड राज्य मे पिछले दिनों डॉक्टर पर हो रहे…
Read More

त्योहारों एवं जुलूस या जलसे में भड़काऊ या अश्लील गानों का इस्तेमाल करने से बचे। अफवाहों से दूर रहे।

मुरी: मुरी ओपी थाना के प्रांगण में रविवार के दिन संध्या 4 बजे से आगामी ईद, सरहुल और…