पंडरा की रहने वाली दिव्यांग किशोरी के साथ कोयला कारोबारी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

रांची : पंडरा थाने की रहने वाली दिव्यांग किशोरी के साथ कोयला कारोबारी दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म करने के बाद किशोरी को जान से मारने की धमकी दिया। कोयला कारोबारी का नाम बालेश्वर गंजू है। इस घटना से दिव्यांग किशोरी काफी डरी और सहमी हुई थी लेकिन किसी तरीके से हिम्मत जुटाकर पंडरा थाने की सूचना दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पंडरा थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पंडरा थाने की पुलिस ने बताया कि दिव्यांग किशोरी अपनी दोस्त के साथ मूर्ति विसर्जन जुलूस में शामिल होने के लिए खलारी गई थी। वह खलारी पड़ोस की रहने वाली एक महिला के साथ गई थी। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि पड़ोस की रहने वाली महिला गलत धंधे में शामिल होने की सूचना मिल रही है। पुलिस उस महिला की सीडीआर खंगालेगी। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि यह सोची समझी साजिश है और कहीं ना कहीं पड़ोस की रहने वाली महिला का हाथ हो सकता है। पंडरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी इस मामले में दोषी होंगे उन पर कार्यवाई की जाएगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

चतरा  में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान हुए शहीद.

रांची: चतरा में रविवार को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में घायल सीआरपीएफ जवान चितरंजन कुमार की इलाज के दौरान…
Read More

सुखदेव नगर थाने की पुलिस ने दो राइफल को किया जप्त, लाइसेंस हो सकती है रद्द

रांची : सुखदेवनगर नगर थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी विकाश कुमार के घर पर हुए 17 अक्टूबर को…
Read More

शिव मन्दिर से चोरों ने दान पेटी,मंदिर का घंटा सहित अन्य समान की चोरी

राँची:जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत पुनदाग ओपी क्षेत्र के साईं मंदिर के समीप ईश्वर नगर में शिव मंदिर में अज्ञात…