पूर्व सांसद पप्पू यादव और अरुण कुमार की व्यवहार न्यायालय में हुई पेशी ।

जहानाबाद : जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में आज बिहार के दो पूर्व सांसदों की पेशी हुई। पूर्व सांसद पप्पू यादव और अरुण कुमार जहानाबाद न्‍यायालय के समक्ष पेश हुए। दरअसल दोनों नेताओं पर 2015 चुनाव के दौरान आपत्तिजनक बयान देने को लेकर परिवाद पत्र दायर कराया गया था। जिस पर न्यायालय ने आज 4 अप्रैल को हाजिर होने का आदेश दिया था। इससे पूर्व पटना हाईकोर्ट से दोनों सांसदों को कोई राहत नहीं मिली थी। अरुण कुमार ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का सीना तोड़ देने की बात कही थी। वहीँ पप्‍पू यादव ने लालू यादव के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। उपस्थिति के बाद न्यायालय परिसर में दोनों नेताओं ने अपनी बात रखी। पप्पू यादव ने कहा कि इस तरह के मामलों से अदालत के साथ ही बाकी लोगों का समय भी बर्बाद होता है। पप्पू यादव ने साथ ही यह भी कहा कि नेता अगर जनता की आवाज नहीं उठाएंगे तो फिर आखिर उनकी बात कौन रखेगा। वहीं पूर्व सांसद अरुण कुमार ने भी दर्ज धाराओं के तहत केस को गलत बताया।
वहीँ पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा कि जो सार्वजनिक जीवन में है। उसके साथ इस तरह का आचरण सही नहीं है। सरकार चाहती है। कि उनकी हां में हां मिलाया जाए। उन्होंने कहा की अब तो सदन में भी लोकतंत्र की हत्या की जाती है। स्पीकर कोई व्यक्ति नहीं है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हेमंत सोरेन ने शिव पार्वती की आरती कर शिवरात्रि महोत्सव का किया शुभारंभ

रांची: महाशिवरात्रि के शुभअवसर पर झारखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहाड़ी मंदिर पहुँचकर दीप प्रज्वलित किया…