चाईबासा में सीआरपीएफ पिकेट पर नक्सलियों ने चार राउंड की फायरिंग, कोई हताहत नहीं

चाईबासा:झारखंड के चाईबासा जिले में सीआरपीएफ पिकेट पर नक्सलियों ने चार राउंड फायरिंग की है। हालांकि इस फायरिंग में किसी भी प्रकार की कोई हताहत की सूचना नहीं है। नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम नक्सल प्रभावित टोकलो थाना क्षेत्र स्थित भरनिया सीआरपीएफ पिकेट में दी है। बताया जा रहा है कि कमजोर पड़ रहे माओवादी संगठन अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए फायरिंग की है। इस घटना के बाद पुलिस सतर्क है और मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।आज रात 12 बजे से माओवादियों ने चार राज्यों में बंद का किया है एलाननक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने आज रात 12 बजे से चार राज्यों बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम बंद का एलान किया है।नक्सली संगठन की सेंट्रल कमेटी ने इसे लेकर बकायदा पब्लिक नोटिस जारी किया है। इस बंद का आह्वान भाकपा माओवादियों की सेंट्रल कमेटी और पूर्वी रिजनल ब्यूरो के मेंबर अरुण कुमार भट्टाचार्य ऊर्फ कंचन दा ऊर्फ कबीर की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया है। नक्सलियों के इस एलान को लेकर झारखंड सहित चारों राज्यों की पुलिस अलर्ट हो गई है।आपको बता दें कि अरुण कुमार भट्टाचार्य को पिछले महीने असम में गिरफ्तार किया गया था। उसे माओवादियों की मौजूदा सेंट्रल कमेटी का थिंक टैंक माना जाता है। भाकपा माओवादियों के प्रवक्ता अभय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कंचन दा के साथ पुलिस अमानवीय व्यवहार कर रही है। बीमार होने के बावजूद उनका समुचित इलाज नहीं कराया जा रहा है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2022 की परीक्षा तिथी एवम समय तालिका घोषित

*11, 12 एवं 13 मार्च 2022 को आयोजित की जाएगी मुख्य लिखित परीक्षा* झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची…