
झारखंड के गिरिडीह जिले में अवैध माइका खदान में चाल धंसने की बड़ी घटना घटी है. इसमें चार लोगों की मौत हो गयी है. ये घटना गांवा थाना इलाके के मुढगढवा जंगल में संचालित अवैध माइका खदान की है, जहां सोमवार की दोपहर को माइका निकालने के दौरान अचानक चाल धंस गयी. इसमें दबने से चार लोगों की मौत की सूचना है. हालांकि इस घटना में कुछ और लोगों के भी दबने की जानकारी मिल रही है.