खूंटी में दो दोस्त की तालाब में डूबने से हुई मौत, परिवार में छाया मातम

खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले में दो दोस्त की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। यह घटना शाम चार बजे की बताई जा रही है। मृतक का नाम मिथिलेश महतो और प्रीतम मुंडा है। मिथिलेश महतो मुरहू का रहने वाला था, वहीं प्रीतम मुंडा कर्रा का रहने वाला था। दोनों दोस्त घर में क्रिकेट खेलने के बहाने बोलकर बाहर निकला था। लेकिन खेलने से पहले तलाब में नहाने गए थे। तालाब में नहाने के दौरान मिथिलेश महतो डूबने लगा।

दोस्त को डूबते हुए देखकर प्रीतम मुंडा ने दोस्त को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगाया लेकिन अपने दोस्त को नहीं बचा पाया और उसी में दोनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत से दोनों सब को बाहर निकाला और सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से दोनों परिवार वालों में मातम छाया हुआ है और रो रो कर बुरा हाल है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

ब्राउन शुगर बेचने के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में हुआ विवाद, फायरिंग में एक की मौत

जमशेदपुर- जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती में अपराधी उदय चौधरी पर फायरिंग की गई थी. घटना…
Read More

कुडू के सलगी पंचायत में दर्दनाक हादसा! धान कूटने के दौरान साड़ी मशीन में फंसी, महिला की मौत

लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड सलगी पचायत के खम्हार गांव से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है।…