मुठभेड़ में मारा गया पांच लाख का इनामी नक्सली

रांची : झारखंड के लोहरदगा जिले में पिछले एक सप्ताह से सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है। सर्च अभियान में सुरक्षा बल ने नक्सलियों के कमर को तोड़ दिया है और कई बंकर को ध्वस्त किया है। आज सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है जिसमें पांच लाख का इनामी नक्सली मारा गया है

मारे गए नक्सली की पहचान बाला गंझू के रूप में हुई है। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मोटर्र, टीएनटी बम और स्वाचालित हथियारों का भी उपयोग किया है। आपको बता दें कि सोमवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बमबारी हुआ था जिसमें सुरक्षा बल को भारी पड़ता देख नक्सली बुलबुल जंगल में छिप गया था। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के कई बंकरो को ध्वस्त किया था और बड़े पैमाने पर सामान जब्त किया था।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

राजधानी से टीपीसी उग्रवादी गिरफ्तार, आधा दर्जन कारोबारियों से मांगी थी रंगदारी!!

रांची- राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से टीपीसी उग्रवादी कारण कुमार उरांव को गिरफ्तार किया। सुखदेव नगर…