हथियार के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

रांची : हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम सनी है और वह माली टोला का रहने वाला है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि सनी नामक युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना के मिलने के बाद पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया और हथियार के साथ सनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक रिवाल्वर और चार गोली भी बरामद किया है।

हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सनी किस घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने के बाद इस मामले में और भी कई तथ्य सामने आ सकते हैं।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

कोकदोरो के ग्रामीणों ने रांची एसएसपी से की लिखित शिकायत, जमीन दलाल सजाउददीन अंसारी से बचाने की अपील

रांची : कोकदोरों के ग्रामीणों ने सोमवार को रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा से लिखित शिकायत की है।…
Read More

9 महीने बाद बीरभूम नरसंहार का मुख्य आरोपी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार!!

पाकुड़- पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हिंसा के मामले में सीबीआई मुख्या आरोपी लालन शेख को झारखंड…