मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी हुए कोरोना पॉजिटिव

रांची : कोरोना संक्रमण के खतरे का दायरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी अब कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. हालांकि उनमें लक्षण काफी कम हैं और अन्य कोई तकलीफ भी नहीं है. पॉजिटिव होने की सूचना उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी है. फिलहाल उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है.

सीएम हाउस तक पहुंचा कोरोना

गौरतलब है कि सीएम हाउस में भी कोरोना की इंट्री हो चुकी है. सीएम हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन और उनके दोनों बच्चों के अलावा कई स्टाफ भी पॉजिटिव हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी कोरोना संक्रमित होने के बाद जमशेदपुर स्थित आवास पर कोरेंटिन हैं. सीएम हाउस के अलावा सचिवालय में भी कोरोना की धमक हो चुकी है. कुल मानव कर्मियों के 50 फीसदी के साथ सचिवालय में जरूरी कामों का संचालन हो रहा है.

झारखंड में तेज रफ्तार

राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता ही जा रहा है. 24 घंटे के अदंर कोरोना के 3444 नए मरीज मिल चुके हैं. फिलहाल राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 25 हजार के करीब पहुंच गयी है.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

भाजपा के संकल्प यात्रा में राज्य सरकार पर जमकर बरसे बाबुलाल मरांडी – कहा भ्रष्टाचार से लिप्त सरकार को उखाड़ फेंकना है।

सिल्ली :- सिल्ली प्रखंड के पतराहातू मैदान में शुक्रवार के दिन भारतीय जनता पार्टी के रांची जिला कमेटी…
Read More

सजायाफ्ता पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी की अपील पर  सुनवाई  21 दिसंबर को, सीबीआई की बहस हुई पूरी !!

रांची-  आय से अधिक संपत्ति मामले में सजायाफ्ता एनोस एक्का, उनकी पत्नी मेनन एक्का की ओर से  दायर…
Read More

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यपाल से की अपील, लिखा पत्र!!

रांची- इन दिनों झारखंड का सियासी मामला गरमाया हुआ है। ऐसे में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास…
Read More

भारतीय छात्र को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रताड़ित करने तथा भेदभाव की घटना दुर्भाग्यपूर्ण: अभाविप।

भारतीय छात्र करण कटारिया के साथ लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भेदभाव, दुर्भावनापूर्ण व्यवहार तथा भारतीय पहचान के…