मॉर्निंग वॉक कर रहे छात्र की वाहन के कुचलने से मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र में स्थित जेएससीए स्टेडियम के पास मॉर्निंग वॉक कर युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक युवक का नाम निखिल कुमार उर्फ दीपू है। उसकी उम्र 22 साल थी। मृतक निखिल कुमार उर्फ दीपू योगदा कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहा रहा था। मृतक के पिता दुमका में कारोबार करते हैं।

इस घटना की सूचना धुर्वा थाने की पुलिस ने मृतक के पिता को दे दी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है। धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की प्रयास कर रही है कि किस वाहन ने धक्का मारा है।

धुर्वा थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सरायकेला से स्क्रैप लदे ट्रक को लूटकर भाग रहे अपराधियों का यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर

रांची:- सरायकेला जिले के आदित्यपुर से स्क्रैप लदे ट्रक को लूटकर भागने वाले अपराधियों का यूपी पुलिस ने…
Read More

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ब्लड प्रेशर, शुगर, जांच,नाक कान गला जांच,नेत्र जांच आदि की गई जांच।

Ranchi :7 मई/रविवार : झारखंड स्वास्थ्य मिशन, रांची एवम स्विच ऑफ फाउंडेशन के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच…
Read More

पूजा भंडार दुकान से पति पत्नी का फांसी से झूलता हुआ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बोकारो : जिले के चंद्रपुरा थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड में एक पूजा भंडार दुकान से पति-पत्नी का…
Read More

रांची के हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, लोगों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन.

रांची: राजधानी रांची के हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के मेन रोड मल्लाह टोली में श्री हनुमान की प्रतिमा क्षतिग्रस्त…
Read More

डयूटी के दौरान शहीद ट्रैफिक पुलिस जवान को वरीय पदाधिकारियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

रांची : अरगोड़ा चौक पर डयूटी के दौरान शहीद ट्रैफिक पुलिस जवान धीरेंद्र कुमार राय को कांके रोड…