हाथियों के झुंड ने चार लोगों पर किया हमला, तीन की मौत

चतरा : हाथियों के झुंड से चतरा जिले के कंडाबेर पंचायत के लोग परेशान हैं। कल देर रात को इतीज गांव में हाथियों के झुंड ने एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला किया जिसमें माँ, बेटा और बेटी की मौत हो गई है। वहीं पिता घायल हैं जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही खेत में लगी सब्जी और फसल को भी बर्बाद कर दिया है। गांव में घुसे हाथियों की वजह से ग्रामीण दहशत में हैं।

वहीं, हाथियों द्वारा मचाए गए उत्पात की जानकारी लोगों ने वनविभाग को दी है।कल देर रात अचानक सभी हाथी कंडाबेर पंचायत में आ गए। सूढ़ से घरों को क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया। घर में रखे अनाज को खा गए। इसके अलावा सिलाई मशीन समेत खाद पदार्थ को बर्बाद कर दिया। इसके बाद लोगों ने साहस जुटा मशाल जलाया और शोर मचाकर हाथियों को वहां से खदेड़ा।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

पश्चिमी सिंहभूम में कई जगहों पर नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम जिला के कराईकेला थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने कई जगहों पर पोस्टरबाजी की हैं.…
दुमका के बासुकीनाथ बस स्टेंड पर पांच बसों में लगी आग, जलकर हुआ खाक दुमका : बासुकीनाथ बस…
Read More

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, हादसे में 7 तीर्थ यात्रियों की मौत, सरकार ने दिये जांच के आदेश.

केदारनाथ- केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौत हो…