अपराध रोकना है तो समाज अपने क्षेत्र में नशाखोरी रोकेः एसएसपी

रांची : नशा मुक्त जागरूकता अभियान को लेकर झारखंड प्रदेश जमीअतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी के नेतृत्व में रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा सहित कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने सामूहिक रूप से लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली चौक से कुरैशी मोहल्ला के मुख्य गेट तक पदयात्रा की।

इस अवसर पर समाज के लोगों द्वारा विभिन्न स्थानों पर एसएसपी रांची एवं जागरूकता अभियान चला रहे लोगों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया जिससे काफी समय लग गया कुरैशी मोहल्ला के मुख्य द्वार पहुंचने में। इस मौके पर एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को बूके व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया साथ हीं पद्मश्री मधुमंसुरी हंसमुख को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि हर बुराई की जड़़ के पीछे एक कारण होता है और वह कारण है नशा। जिस दिन नशा के खिलाफ समाज एकजुट होकर नशा के खिलाफ मुहिम चलायेंगे ।उस दिन अपराध खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगा । एसएसपी ने कहा कि झारखंड प्रदेश जमीअतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त जागरूकता अभियान के बाद कई सामाजिक संठनें अब इस बैनर से जुड़ने लगे हैं।

समाज के जागरूक होने से ही पुलिस ने अफीम,चरस, ब्राउन शुगर, गांजा के साथ कई युवकों को गिरफ्तार भी किया है। एसएसपी ने कहा कि अब गली मोहल्ले में पांच पांच लोगों की कमेटी बनाकर इस अभियान को और तेज करने की आवश्यकता है।

पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने कहा समाज को बचाने के लिए सामाजिक लोग सड़क पर है इसी तरह का आंदोलन झारखंड अलग राज्य में भी चलाया गया था जिसका परिणाम आज झारखंडी हम कहलाते है। समाज के आंदोलन से ही नशा रुक सकता है।

इस जागरुकता कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश जमीअतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

त्योहारों में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराध गोष्ठी एवम सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

रांची: राँची पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रांची के द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय स्थित, सभागार में अपराध गोष्ठी…
Read More

पीएम मोदी द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने उनके घर पहुंचे,देश की नई राष्ट्रपति के तौर पर हुई हैं निर्वाचित

दिल्ली:राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल कर ली है. वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी हैं.…
Read More

अद्भुत शुभारंभ डांस झारखंड प्रोडक्शन ने रचा इतिहास पहले हीं बैच में 150 लोगों ने कराया नामांकन

Ranchi:डांस झारखंड प्रोडक्शन के प्रथम बैच में रांची के विभिन्न क्षेत्रों से बच्चों ने नामांकन करवाया। बच्चों को…
Read More

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर सम्मान समारोह  का आयोजन !!

रांची- झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मेहुल प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष…