कुडू के सलगी पंचायत में दर्दनाक हादसा! धान कूटने के दौरान साड़ी मशीन में फंसी, महिला की मौत

लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड सलगी पचायत के खम्हार गांव से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। धान कूटने के दौरान चल रही डीजल मशीन में साड़ी फंस जाने से पूनम कुमारी नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।पूनम कुमारी, स्वर्गीय महेंद्र गंझू की पत्नी थीं और सलगी पंचायत के खम्हार गांव की निवासी थीं। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक, साड़ी अचानक मशीन में अटक गई और देखते ही देखते महिला मशीन में खिंच गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

परिवार की स्थिति बेहद दयनीय है। मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं — लगभग 8 वर्ष, 6 वर्ष और 3 वर्ष के। पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, ऐसे में अब परिवार में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। बच्चों के भविष्य को लेकर घरवालों में निराशा और चिंता का माहौल है।ग्रामीणों और मृतका के परिजनों ने प्रशासन से तुरंत आर्थिक मदद, सरकारी सहायता और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देने की मांग की है।लोगों का कहना है कि यह गरीब परिवार अब पूरी तरह से बेबस हो गया है और सरकार की तत्काल सहायता की आवश्यकता है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सड़क दुर्घटना में हुई हादसे के मुआवजे को लेकर 4 घंटा रहा सड़क जाम।

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड के टुटकी नावाडीह निवासी सरला देवी की बिते बुधवार को सड़क हादसे में मृत्यु हो…
Read More

बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा चक्रवात,8 राज्यों में येलो अलर्ट जारी.

दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के लौटने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और यह कई राज्यों से अगले हफ्ते तक…
Read More

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए की प्रत्याशी होंगी सुनिता चौधरी, कल करेंगी नामांकन

• झूठ, लूट, भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ वोट करेगी रामगढ़ की जनता : डॉ. देवशरण भगत •…
Read More

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को ईडी कार्यालय में पूछताछ के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, अभी पूछताछ जारी

Ranchi: अवैध खनन के मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को ईडी कार्यालय में पूछताछ…
Read More

पीएम के सुरक्षा चूक के बाद कई भाजपा नेताओं ने सोनिआ गाँधी को भेजा पोस्टकार्ड

रांची : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ जिस प्रकार से पंजाब में चूक की…